Mandi wrestler won gold medal

Himachal : मंडी के पहलवान डॉ. संजय यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक 

Mandi-Kushti

Mandi wrestler won gold medal

Mandi wrestler won gold medal : मंडी। परशुराम अवॉर्ड (Parshuram Award) से नवाजे  डॉक्टर संजय यादव ने एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश की झोली में  स्वर्ण पदक डाला है । चण्डीगढ़ के मनीमाजरा स्थित इंडोर स्टेडीयम में आयोजित हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज़ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में डॉ. संजय यादव (Dr. Sanjay Yadav) ने प्लस 97  सुपर हेवी वेट में स्वर्ण  पदक जीतकर इतिहास रचा है। इससे पहले भी संजय एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है और हिमाचल प्रदेश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत  चुके हैं। इसके  साथ साथ  प्रदेश सरकार के सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम अवॉर्ड से सम्मानित हैं। कुश्ती जगत में हिमाचल कुमार और हिमाचल केसरी जैसे कई अवार्डस से सम्मानित हो चुके हैं। 

डॉ. संजय यादव कोच के रूप में कर चुके हैं प्रतिनिधित्व 

प्रदेश शिक्षा विभाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में बतौर डीपीई डॉ. संजय यादव (Dr. Sanjay Yadav) शारीरिक शिक्षा में पीएचडी डीग़्री धारक हैं और अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक खिलाड़ी तौर पर और कोच के रूप प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सरकारी विभाग में अपनी बेहतर सेवाएँ देने के साथ साथ कुश्ती के क्षेत्र में बहुत मेहनत करते हैं प्रदेश युवाओं को प्रोत्साहन दे रहे हैं। संजय के प्रेरणास्त्रोत उनके बड़े भाई प्रदेश कुश्ती संघ महासचिव जगदीश कुमार बतौर टीम कोच इस प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने अपने छोटे भाई की इस उपलब्धि को बेहतरीन बताया और प्रदेश  के युवाओं के लिए प्रोत्साहन के रूप में संजय यादव की भूमिका बतायी है। 

दिल्ली के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता

इस राष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता (Freestyle Wrestling Competition) में संजय ने सेमी फ़ाइनल में चंडीगढ़ के अमित को हराया और फ़ाइनल में दिल्ली के पहलवान अरविंद को हराकर स्वर्ण पदक पर  क़ब्ज़ा किया। इससे पहले उनका मुक़ाबला कर्नाटक और राजस्तान और  गुजरात के साथ हुआ। वापिस आने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी संजय यादव का विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों  द्वारा स्वागत किया गया। 

इन्होंने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपप्रधान विपिन चंदेल, शिव चौधर, उप प्रधान जौनि चौधरी (परशुराम अवार्डी), कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, महासचिव जगदीश कुमार (परशुराम अवार्डी) कुश्ती कोच बलबीर ठाकुर, विवेक ठाकुर, पवन रावत, योग राज, अंकिता ठाकुर ,सुरजन सिंह ,रूप सिंह और प्रिन्स पठानिया इत्यादि ने बधाई दी है।

यह पढ़ें-

सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के उन्मूलन के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

 

यह पढ़ें-

हिमाचल में इस विभाग के अफसर बदले; देखें किसकी पोस्टिंग अब कहां? ये रही आदेश कॉपी