Murder in Chandigarh: चंडीगढ़ में फिर हत्या की वारदात, दिनदहाड़े शख्स को चाकू से गोदा, पत्नी बचाने आई तो उसके साथ किया यह काम
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Murder in Chandigarh: चंडीगढ़ में फिर हत्या की वारदात, दिनदहाड़े शख्स को चाकू से गोदा, पत्नी बचाने आई तो उसके साथ किया यह काम

Man murder in Bapudham Chandigarh

Murder in Chandigarh

Murder in Chandigarh :  चंडीगढ़ (Chandigarh) में भी अपराध (Crime) का ग्राफ कुछ कम नहीं है| यहां से भी आयेदिन कोई न कोई अपराध सामने आता रहता है| फिलहाल, शहर में इस वक्त एक हत्या की वारदात हुई है| दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सनसनी पैदा कर दी है|

बतादें कि, शहर की बापूधाम कॉलोनी में एक शख्स को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है| वहीं, उसे बचाने आई उसकी पत्नी पर भी चाकू से हमले किये गए हैं| पत्नी को घायल अवस्था में सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| इसके साथ ही मारे गए उक्त शख्स की लाश को यहीं मोर्चारी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है|

पोस्टमार्टम के बाद शख्स के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा| पुलिस इस वारदात में आगे की जांच कर रही है| बताया जाता है कि, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| वहीं जहां मृतक की पहचान अवतार (37 साल की करीब) के रूप में हुई है तो जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान जय किशन के रूप में हुई है|

दुकान के चक्कर में विवाद...
 

मिली जानकारी के मुताबिक, बापूधाम में मृतक अवतार दुकान चलाता था| आरोपी जय किशन भी यहीं दुकान चलाता है| दोनों की दुकानें आस-पास हैं| बताया जाता है कि, दुकान चलाने को लेकर ही दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था| जो बुधवार सुबह भी हुआ| लेकिन इस दौरान बात ज्यादा बढ़ गई| किसी को यह नहीं पता था कि इस विवाद में हत्याकांड को अंजाम दे दिया जाएगा|

बताते हैं कि, जब दोनों के बीच विवाद हुआ तो आरोपी जय किशन ने अवतार पर चाकू से हमला कर दिया| उसके पेट और छाती में चाकू मारे| इस बीच जब अवतार की पत्नी ने मौके पर आकर बीच-बचाव किया तो उसपर भी आरोपी जय किशन ने हमला कर दिया| जिससे वह भी काफी घायल हो गई| इधर, इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया| वहीं, वारदात की जानकारी जैसे ही पुलिस के पास पहुंची तो सेक्टर-26 थाना और बापूधाम चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और मौके पर पूरी जांच-पड़ताल की गई|