सड़क निर्माण के दौरान मशीन की चपेट में आने से व्यक्ति दर्दनाक मौत

सड़क निर्माण के दौरान मशीन की चपेट में आने से व्यक्ति दर्दनाक मौत

Road Construction

Road Construction

नहान। Road Construction: जिला सिरमौर में पांवटा साहिब -शिलाई नेशनल हाईवे 707(Shillai National Highway 707) पर गंगटोली के पास सड़क निर्माण के दौरान काम करते समय एक व्यक्ति के मशीन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब - शिलाई नेशनल हाईवे 707(Paonta Sahib - Shillai National Highway 707) का निर्माण कार्य चला हुआ है। बोहराड़ से शिलाई के शिल्ली क्यारी तक का 25 किलोमीटर का निर्माण कार्य रूदनव इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी ने शिलाई के गंगटोली के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। 

इस दौरान गंगटोली के पास कंपनी में काम करने वाला फ्लेगमेन शीषपाल गाड़ियों को निकलवा रहा था और पास में एक पोकलेन मशीन काम कर रही थी जैसे की चालक पोकलेन मशीन पीछे करने लग गया तो फ्लेगमेन शीषपाल मशीन और पत्थर के बीच फंस गया। मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि नेशनल हाईवे 707 पर गंगटोली के पास एक व्यक्ति के मशीन के चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पॉकलेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह पढ़ें:

हिमाचल सीएम ने शुरू की अनोखी व्यवस्था, हर महीने मुख्यालय में सुनेंगे लोगों की समस्याएं!

हिमाचल में महंगे हुए घरेलू और व्यावसायिक LPG सिलिंडर,कीमत जान चौंक जाएंगे आप !

Himachal : कुटलैहड़ में अवैध कटान को लेकर जिला वन अधिकारी सख्त, नहीं बक्शे जाएंगे दोषी