दिव्यांग विद्यार्थी स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: हरजोत सिंह बैंस
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

दिव्यांग विद्यार्थी स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: हरजोत सिंह बैंस

दिव्यांग विद्यार्थी स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: हरजोत सिंह बैंस

दिव्यांग विद्यार्थी स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 10 सितम्बर:
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले दिव्यांग विद्यार्थियों से अपील की कि वह प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
स. बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा को प्रमुख प्राथमिकता दी है और वह चाहते हैं कि राज्य का कोई भी बच्चा मानक शिक्षा हासिल करने से वंचित ना रहे।  
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब के सहयोग से चलाई जा रही इन स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन का काम 20 जुलाई, 2022 से शुरू हो चुका है। प्रीमैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख़ 30 सितम्बर 2022 है, जबकि पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख़ 31 अक्टूबर 2022 है।  
हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को आदेश दिए कि दिव्याग विद्यार्थियों की प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप स्कीम सम्बन्धी अधिक से अधिक जागरूक किया जाए और रजिस्ट्रेशन करवाई जाए।