बिहार में 'महा-हलचल': दिल्ली में बीजेपी की बैठक रद्द; नीतीश और सम्राट अचानक लौटे पटना; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर?
'Major Turmoil' in Bihar: BJP Meeting in Delhi Cancelled
पटना। 'Major Turmoil' in Bihar: BJP Meeting in Delhi Cancelled, बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में होने वाली बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक ऐन वक्त पर रद्द कर दी गई, जिससे सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
बैठक रद, सवाल कई
शाम 6 बजे बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर यह बैठक प्रस्तावित थी। इसमें चुनावी रणनीति और कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन अचानक इसे टाल दिया गया।
नीतीश-सम्राट की अचानक वापसी
इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपना दिल्ली दौरा बीच में ही खत्म कर पटना लौटने का फैसला किया। दोनों नेताओं का यह कदम कई संकेत दे रहा है।
क्या पक रही है अंदरखाने खिचड़ी?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली से पटना तक की यह तेजी किसी बड़े फैसले की आहट है। सत्ता समीकरण में बदलाव या नई रणनीति पर काम चल रहा हो सकता है।
नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज
सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने और सम्राट चौधरी की सक्रियता को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
राजभवन-सचिवालय में बढ़ी हलचल
नीतीश और सम्राट के पटना लौटने की खबर मिलते ही राजभवन और सचिवालय के आसपास गतिविधियां बढ़ गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विपक्ष भी सतर्क मोड में
इस घटनाक्रम के बाद विपक्षी दल भी पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। उन्हें भी लग रहा है कि राज्य में कोई बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है।
अगले 24 घंटे बेहद अहम
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। पटना में होने वाली बैठकों के बाद स्थिति साफ हो सकती है।
‘1 अणे मार्ग’ पर टिकी नजरें
फिलहाल, बिहार की राजनीति की धुरी मुख्यमंत्री आवास ‘1 अणे मार्ग’ बन गया है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि यहां से अगला बड़ा फैसला क्या निकलता है।