Major train accident in China: Bullet train coaches derail, driver killed, many injured
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चीन में बड़ा रेल हादसा: बुलेट ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, चालक की मौत, कई घायल

Major train accident in China: Bullet train coaches derail, driver killed, many injured

Major train accident in China: Bullet train coaches derail, driver killed, many injured

गुइझोउ। चीन में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। वहां के गुइझोउ प्रांत में 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक बुलेट ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बुलेट ट्रेन चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत गुइयांग से दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू की ओर चल रही थी। शनिवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर भूस्खलन के कारण गुइझोउ के एक स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे ट्रेन के चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चीन के स्थानीय मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स ने शनिवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार जिस समय ट्रेन युएझाई सुरंग के प्रवेश द्वार पर पहुंची उसके सातवें और आठवें डिब्बे पटरी से उतर गए। सभी घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है और अन्य 136 यात्रियों को बचा लिया गया है। मौके पर बचाव कार्य जोरों पर है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उस घटना के दौरान उसमें सवार रेलवे पुलिसकर्मी की मौत हो गई, 4 गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि 123 मामूली रूप से घायल हो गए। तब भी हादसे का कारण लगातार बारिश होना और भूस्खलन था।

पटरी से उतरने की ताजा घटना 13 मई को चीन रेलवे की उस घोषणा के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि बीजिंग को दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से जोडऩे वाली हाई-स्पीड रेलवे की संचालन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक कर दी जाएगी। चीनी रेलवे के अनुसार, यह इतनी गति से चलने वाली चीन की पांचवीं हाई-स्पीड रेल बन जाएगी।

बता दें कि 20 जून से बीजिंग को मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से जोडऩे वाले खंड पर यह ट्रेन 350 किमी/घंटा की गति से संचालित होगी। स्पीड बढ़ाने के बाद, बीजिंग से वुहान तक का न्यूनतम परिवहन समय लगभग 1,330 किलोमीटर की यात्रा को घटाकर 3 घंटे 48 मिनट कर दिया जाएगा।

वर्तमान में, चीन में 350 किमी/घंटा की गति से चलने वाली केवल चार हाई-स्पीड रेल हैं, जो ज्यादातर छोटी दूरी की यात्रा के लिए हैं। वे बीजिंग-शंघाई हाई-स्पीड रेल, बीजिंग-टियांजिन इंटरसिटी रेल, चेंगदू-चोंगकिंग हाई-स्पीड रेल और बीजिंग-झांगजियाकौ हाई-स्पीड रेल के कुछ हिस्से हैं। बीजिंग-गुआंगजौ रेल यात्रा दूरी के मामले में भी सबसे लंबी है।