दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव: आज BJP में शामिल होंगे IVP के 16 पार्षद, हर्ष मल्होत्रा और रेखा गुप्ता की मौजूदगी में होगा विलय
Major shift in Delhi politics
नई दिल्ली। Major shift in Delhi politics, भाजपा के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के बनने के बाद होने जा रहे एमसीडी की 12 वार्ड कमेटियों के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के प्रत्याशी कौन होंगे यह आज साफ हो जाएगा। नामांकन का आज आखिरी दिन है।
इसलिए नामांकन से पहले 14 महीने पहले गठित हुई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का विलय दिल्ली भाजपा कार्यालय में सीएम रेखा गुप्ता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की उपस्थित में होगा। इसके साथ ही वार्ड कमेटियों के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
IVP के 16 पार्षद होंगे शामिल
सूत्र बताते हैं कि आइवीपी के 16 पार्षद शामिल होंगे। इसमें आइवीपी के प्रमुख मुकेश गोयल को जहां एमसीडी की तदर्थ या विशेष समिति में चेयरमैन पद दिया जा सकता है। जबकि पार्टी के सह प्रमुख हेमचंद्र गोयल को एमसीडी के सेंट्रल जोन से भाजपा स्थायी समिति में सदस्य के तौर पर भेज देगी।
इसके साथ ही यहां पर मनोनीत पार्षद मनोज जैन को भाजपा डिप्टी चेयरमैन पद का प्रत्याशी बना सकती है। चेयरमैन पद पर प्रत्याशी कौन होगा फिलहाल इसके पत्ते नहीं खुल रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा जिन जोन में सत्ता में हैं वहां पर चौकाने वाले नाम प्रत्याशियों के तौर पर सामने आएंगे।
पार्षदों को उनकी वरिष्ठता के हिसाब से जिम्मेदारी दी जाएगी
इसमें पहली व दूसरी व तीसरी बार जीत कर आने वाले पार्षदों को उनकी वरिष्ठता के हिसाब से जिम्मेदारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन मई 2025 में हुआ था। उस समय 16 आप पार्षदों ने आप से अलग होकर पार्टी बना ली थी। अगले वर्ष निगम के आम चुनाव होंगे। ऐसे में आइवीपी के पार्षद अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। साथ ही आइवीपी के चुनाव चिन्ह पर जीतकर आना मुश्किल है।
अब चूंकि एक साल पूर्व ही यह पार्षद भाजपाई हो जाएंगे तो स्थानीय संगठन में इन पार्षदों की स्वीकारिता बढ़ने लगेगी। साथ ही अगामी चुनाव में टिकट मिलने की दावेदारी भी मजबूत होगी। इसलिए आइवीपी के पार्षद अपने राजनीतिक भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
250 में भाजपा के सदस्यों की संख्या 139 हो जाएंगे
आइवीपी के पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से 250 में भाजपा के सदस्यों की संख्या 139 हो जाएंगे। जबकि 2022 के निगम आम चुनाव में भाजपा के 104 ही पार्षद जीतकर आए थे। फिलहाल आप के पार्षदों के भाजपा में आ जाने से 123 संख्या हो रखी है। अब आइवीपी के 16 पार्षदों के शामिल होने के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या 139 हो जाएगी।