यूपी स्वास्थ्य विभाग में प्रमोशन प्रक्रिया तेज: 490 डॉक्टरों को मिला ग्रेड-3, डीजी और निदेशक पदों पर भी जल्द होगी नियुक्ति
Promotion process accelerated in UP Health Department
लखनऊ। Promotion process accelerated in UP Health Department,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ रही है। गुरुवार को लेवल-2 के 490 डॉक्टरों को ग्रेड-3 में पदोन्नति दी गयी है। वहीं, महानिदेशक( डीजी), निदेशक और निदेशक स्तर के रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया भी कर दी गयी है।
लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में डीपीसी नहीं होने के चलते महानिदेशक परिवार कल्याण समेत निदेशक स्तर के कई पद रिक्त हैं। बलरामपुर अस्पताल और लोकबंधु अस्पताल में नियमित निदेशक नहीं है। जिसको भरने के लिए शासन ने चयन वर्ष 2026-27 के लिए निदेशक स्तर के रिक्त एवं संभावित रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करते हुए संबंधित चिकित्साधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां (एसीआर) उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
अधिकारियों से वर्ष 2015-16 से 2017-18 तक की मूल गोपनीय प्रविष्टियां तथा वर्ष 2018-19 से 2024-25 तक का मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। ताकि पदोन्नति प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी हो सके।
दूसरी ओर, लंबे समय से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे लेवल-2 के 490 चिकित्साधिकारियों को ग्रेड-3 में पदोन्नत करने की सूची भी जारी कर दी है।