किसान अपहरण और लूटकांड में बड़ी कार्रवाई: CRPF के दारोगा जय प्रकाश बर्खास्त, फरार आरोपियों की तलाश तेज
Major action in farmer abduction and robbery case
लखनऊ। Major action in farmer abduction and robbery case, एसटीएफ कर्मी बताकर 11 जून को चिनहट में किसान का अपहरण कर पांच लाख रुपये की लूट के मामले में नामजद सीआरपीएफ के दारोगा जय प्रकाश को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है।
गाजीपुर निवासी जय प्रकाश को पिछले सप्ताह निलंबित किया गया था। विभागीय जांच में उसके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि होने और जांच के दौरान अपना पक्ष नहीं रखा, जिसके बाद बुधवार को यह कार्रवाई की गई है। उधर, फरार कमता चौकी इंचार्ज ने मोहित कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई है। पुलिस उसपर नजर बनाए हैं। अब तक यूपी पुलिस के सिपाही पूर्ण सिंह, जावेद हुसैन, आसिफ और प्रवेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जय प्रकाश 13 जून को 20 दिन की छुट्टी पर चला गया था। उसकी छुट्टी तीन जुलाई को समाप्त होनी थी, लेकिन उससे पहले ही लखनऊ पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सीआरपीएफ ने उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान जय प्रकाश ने न तो विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखा और न ही पूछताछ में सहयोग किया। इसके बाद विभाग ने उसे बर्खास्त करने का फैसला लिया। यही नहीं आरोपितों के परिवार और करीबी लोगों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का ब्योरा मंगाया गया है।
पुलिस को आशंका है कि फरार आरोपित परिचितों के जरिए आर्थिक मदद ले सकते हैं। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।