पलामू के लिए बड़ी सड़क परियोजना की पहल, चार राज्यों को मिलेगा लाभ

पलामू के लिए बड़ी सड़क परियोजना की पहल, चार राज्यों को मिलेगा लाभ

Major Road Project Initiated for Palamu

Major Road Project Initiated for Palamu

मेदिनीनगर (पलामू)। Major Road Project Initiated for Palamu, झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी।

इस दौरान वित्त मंत्री ने पलामू जिले के छत्तरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से नौडीहा बाजार-डुमरिया-इमामगंज होते हुए शेरघाटी ग्रैंड ट्रंक रोड तक 4 लेन सड़क का निर्माण व कजरी से पाटन-मनातू-चतरा होते हुए ग्रैंड ट्रंक रोड तक 4 लेन सड़क निर्माण की मांग की थी।

केंद्रीय मंत्री ने वित्त मंत्री को बताया कि उनके गढ़वा आगमन के दौरान इन दोनों सड़कों के निर्माण की मांग आपके (वित्त मंत्री) द्वारा की गई थी। उक्त मांग के आलोक में प्राथमिकता के आधार पर दोनों उपरोक्त मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

चार राज्यों को मिलेगा फायदा 

वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उक्त दोनों पथ झारखंड व बिहार के अति पिछड़े क्षेत्रों से होकर गुजरती है। दोनों पथों का 4 लेन सड़क निर्माण किए जाने से गढ़वा-छत्तीसगढ़ व बिहार के औरंगाबाद-बनारस जाने का आवागमन सुलभ हो जाएगा।

साथ ही चार राज्यों क्रमशः बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगीं। वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को बताया कि झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग का घनत्व देश के औसत से बहुत कम है।

झारखंडड राज्य में प्रति 1,000 वर्ग किमी में मात्र 190 वर्ग किमी ही राष्ट्रीय राजमार्ग की उपलब्धता है, जबकि राष्ट्रीय औसत 500 वर्ग किमी है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी कहा कि झारखंड में अधिकांशतः खनिज की ढुलाई सड़क मार्ग से ही की जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से विकास को गति मिलेगी। वित्त मंत्री के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण कुमार सिंह, प्रशांत किशोर शामिल थे।