जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, दो नए आईपीएस अधिकारियों ने संभाली कमान

जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, दो नए आईपीएस अधिकारियों ने संभाली कमान

Major Reshuffle in Jamshedpur Police Administration

Major Reshuffle in Jamshedpur Police Administration

जमशेदपुर। Major Reshuffle in Jamshedpur Police Administration, पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस कमान में शनिवार शाम को बड़ा बदलाव हुआ। जिले के नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा और ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। 

खास बात यह है कि दोनों ही नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। वे अपनी अकादमिक प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

सिटी एसपी ललित मीणा: बैंक अधिकारी से आईपीएस तक का सफर 

2021 बैच के आईपीएस अधिकारी ललित मीणा मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के निवासी हैं। पुलिस सेवा में आने से पहले उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। 

उन्‍होंने बैंक में भी अपनी सेवाएं दीं। जमशेदपुर आने से पहले वे लातेहार में प्रशिक्षु आईपीएस और चैनपुर में एसडीपीओ के रूप में कार्य कर चुके हैं। 

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वह फिलहाल शहर की स्थिति को समझेंगे। इसके बाद ही प्राथमिकताओं पर कार्य करेंगे।

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल: आईआईटी रुड़की के मेधावी छात्र 

नए ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल भी 2021 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

धनबाद जिले के बाघमारा निवासी शुभम ने डीपीएस बोकारो से शिक्षा प्राप्त की और पांचवें प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 133वीं रैंक हासिल की। उनके बड़े भाई दिल्ली में प्रोफेसर हैं।

विदा ले रहे अधिकारियों ने साझा किए अनुभव 

स्थानांतरित हुए अधिकारियों को शनिवार को विदाई दी गई, जिन्होंने जमशेदपुर में अपने कार्यकाल को बेहद चुनौतीपूर्ण और सीखने वाला बताया:

  •     कुमार शिवाशीष (निवर्तमान सिटी एसपी): कोडरमा जिले के नए एसपी बनाए गए कुमार शिवाशीष ने कहा कि जमशेदपुर में उन्हें उद्योगपति के अपहरण जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों को सुलझाने का महत्वपूर्ण अनुभव मिला।
  •     ऋषभ गर्ग (निवर्तमान ग्रामीण एसपी): खूंटी के नए एसपी बने ऋषभ गर्ग ने जमशेदपुर में अपने 31 माह के कार्यकाल को टीम भावना की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यहां काम करते हुए उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।