हिमाचल में आधी रात प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर; मौके पर ही ढहाया गया भवन
Major midnight crackdown by the administration in Himachal
मंडी। Major midnight crackdown by the administration in Himachal, हिमाचल प्रदेश में प्रशासन ने आधी रात 12 बजे अतिक्रमण हटाया। जिला मंडी के चौंतड़ा में रातों रात अवैध कब्जा कर भवन निर्माण किया जा रहा था। तहसीलदार रजत सेठी ने आधी रात को भवन मौके पर ही गिरवा दिया। मामले से जुड़े लोग दो दिन की छुट्टी के चक्कर में यह निर्माण करवा रहे थे, लेकिन उनकी योजना पर पानी फिर गया।
चौंतड़ा बाजार के पास ही बन रहे इस भवन का मामला पहले ही तहसीलदार जोगेंद्रनगर के पास विचाराधीन था। यहां कच्चा भवन था, लेकिन शनिवार और रविवार के अवकाश को देखते हुए भवन के मालिकों ने शुक्रवार रात ही भवन निर्माण की कार्रवाई आरंभ कर पिल्लर देना आरंभ कर दिए।
सूचना मिलते ही पुलिस बल सहित पहुंचे तहसीलदार
किसी ने इसकी सूचना तहसीलदार जोगेंद्रनगर को दी। तहसीलदार रात 12 बजे ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस भवन का मालिक वहां से दूर चला गया, वहीं मौके पर काम पर लगे मजदूरों को बनाए गए स्ट्रक्चर को गिराने के आदेश देकर उसे तभी तोड़ दिया गया।
एक और मामला दर्ज
साथ ही तहसीलदार ने अब एक अलग मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस भवन का मालिक शिमला में नौकरी करता है।
क्या कहते हैं तहसीलदार
तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को अवैध रूप से भवन निर्माण करने की शिकायत मिली थी। तुरंत पुलिस बल सहित मौके पर जाकर काम रुकवाया गया और तोड़ा भी गया। साथ ही इस मामले में केस दर्ज किया गया है। अवैध कब्जों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।