हिमाचल के शिपकी ला से भारत-चीन व्यापार फिर शुरू, पहली अगस्त से चार महीने चलेगी प्रक्रिया

1000261738

India-China trade resumes via Himachal's Shipki La

रिकांगपिओ। भारत और चीन के बीच हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर स्थित शिपकी ला से व्यापार पहली अगस्त से शुरू होगा। उपायुक्त किन्नौर ने शिपकी ला से चीन व्यापार के संदर्भ में बैठक की। शिपकी ला से व्यापार पहली अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने तहसीलदार पूह भीम सिंह को ट्रेड अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

व्यापारियों से समन्वय कर दस्तावेज उपलब्ध करवाएं

उपायुक्त ने इन्हें निर्देश दिए हैं कि पूह के संबंधित व्यापारियों से समन्वय स्थापित करें, ताकि उन्हें समयबद्ध सीमा में व्यापार व यात्रा दस्तावेज उपलब्ध हो सकें। उपायुक्त किन्नौर ने छुप्पन ट्रेड मार्ट को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सीमा के आर पार व्यापार सुचारू रूप से चल सके और निर्यात-आयात की निर्धारित वस्तुओं पर कोई दिक्कत उत्पन्न न हो।

एसडीएम को मंत्रालय से संवाद का आदेश

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर को निर्देश दिए कि वे केंद्र के विदेश मंत्रालय, गृह, वाणिज्य, सेना, कस्टम विभाग व भारत तिब्बत सीमा बल के साथ संवाद स्थापित करें, ताकि सीमा पार व्यापार के विभिन्न विभागों के कार्यक्षेत्र में अतिव्यापी न हो और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय से व्यापारियों को कोई दिक्कत उत्पन्न न हो।

आईबी व पुलिस सहित अन्य विभागों को निर्देश

उपायुक्त किन्नौर ने आईबी, राज्य पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, कस्टम विभाग को अपने-अपने कार्यक्षेत्र संबंधित निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि शिपकी ला चीन के वस्तु विनिमय प्रणाली की सुचारू व्यवस्था बनी रहे। बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने किया और शिपकी ला चीन व्यापार के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।