राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, नए CEO की तलाश तेज; पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी किया आवेदन
Preparations underway for major changes in the Ram Mandir Trust
अयोध्या। Preparations underway for major changes in the Ram Mandir Trust, राम जन्मभूमि मंदिर प्रशासन में बड़े फेरबदल की तैयारी के बीच बड़ा अपडेट आया है। चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर बढ़ गया है। इसी कड़ी में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत कई जिम्मेदार पदाधिकारियों के इस्तीफों के बाद नए CEO की तलाश के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
इस पद के लिए देशभर से आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी आवेदन कर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी है।
राम मंदिर प्रबंधन की इस नई टीम और ट्रस्ट द्वारा जल्द ही नए CEO के नाम पर होने वाले फैसले को लेकर संत समाज, श्रद्धालुओं समेत देशभर की निगाहें अयोध्या पर टिकी हैं।