प्रिंस खान गैंग को बड़ा झटका: मेजर का दुबई से प्रत्यर्पण; इंटरपोल की मदद से पुलिस पहुंची कोलकाता

प्रिंस खान गैंग को बड़ा झटका: मेजर का दुबई से प्रत्यर्पण; इंटरपोल की मदद से पुलिस पहुंची कोलकाता

Major Blow to the Prince Khan Gang

Major Blow to the Prince Khan Gang

धनबाद। Major Blow to the Prince Khan Gang, झारखंड के कुख्यात गैंगेस्टर प्रिंस खान के खास गुर्गे मेजर का दुबई में प्रत्यर्पण कराने के बाद अब उसे झारखंड लाया जा रहा है। इंटरपोल की मदद से उसे लेकर पुलिस कोलकाता पहुंच चुकी है।

मेजर से कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ चल रही है। इसके बाद उसे रांची लाया जाएगा। मेजर को लाने के लिए झारखंड पुलिस कोलकाता पहुंची हुई है।

सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर का खिलाफ झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले प्रिंस खान दुबई फरार हुए था और उसके बाद मेजर।

इधर झारखंड एटीएस लगातर इंटरपोल से संपर्क कर प्रिंस और उसके फरार गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इस बीच प्रिंस खान दुबई से पाकिस्तान फरार हो गया। जबकि मेजर को दुबई में ही पकड़ा गया। मेजर धनबाद में रंगदारी के दर्जनों मामले में शामिल रहा है।