राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक धमाका: 65 IAS अफसर इधर-उधर, 25 जिलों को मिले नए कलेक्टर

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक धमाका: 65 IAS अफसर इधर-उधर, 25 जिलों को मिले नए कलेक्टर

Major Administrative Shake-up in Rajasthan

Major Administrative Shake-up in Rajasthan

नई दिल्लीMajor Administrative Shake-up in Rajasthan, राजस्थान सरकार ने मंगलवार की देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए। जानकारी के अनुसार कुल 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी का तबादला सीएमओ में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर कर दिया गया। इसके साथ ही वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी संभालेंगे।

कलेक्टर टीना डाबी को मिला टोंक जिला

वित्त (बजट) सचिव राजन विशाल का तबादला जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर कर दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक को जयपुर का कलेक्टर बनाया गया है। बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी का तबादला टोंक में कलेक्टर के पद पर कर दिया गया।

जबकि जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग और कोटपूतली-बहरोड़ को भी नए कलेक्टर मिले हैं। तबादलों की यह सूची राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई है।