हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और तबादले

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और तबादले

Major Administrative Reshuffle in Himachal

Major Administrative Reshuffle in Himachal

शिमला। Major Administrative Reshuffle in Himachal, हिमाचल प्रदेश सरकार ने 6 एचएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सहित अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। 2 एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा, 2 के तबादले व 2 अन्य को तैनाती दी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले यह आदेश जारी किया।

श्रवण कुमार मांटा को बिजली बोर्ड का अतिरिक्त दायित्व

इसके तहत हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम शिमला के कार्यकारी निदेशक श्रवण कुमार मांटा को हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड शिमला के निदेशक कार्मिक एवं वित्त का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। 

जगन ठाकुर एसीईओ बीबीएन

एमडी हिमफैड जगन ठाकुर को एसीईओ बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के पद पर तब्दील किया है। अतिरिक्त सचिव राजस्व अनिल कुमार को अतिरिक्त सचिव शिक्षा के अलावा निदेशक इस्टेट का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।

अतिरिक्त निदेशक डा. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर अनुपम कुमार को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के रजिस्ट्रार के पद पर तब्दील किया गया है। 

डॉ. अवनिंद्र और भानु गुप्ता को जिम्मेदारी 

राज्य सरकार ने तैनाती का इंतजार कर रहे 2 अधिकारियों डा. अवनिंद्र कुमार को अतिरिक्त निदेशक डा. राधा कृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर और निदेशक इस्टेट शिमला पर अंडर ट्रांसफर भानु गुप्ता को संयुक्त निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन शिमला के पद पर तैनाती दी है।

प्रिया नागटा मातृत्व अवकाश से लौटीं

साथ ही एचएएस अधिकारी एवं संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ प्रिया नागटा मातृत्व अवकाश से लौट आई हैं। उनको प्रदेश सचिवालय के कार्मिक पूल में रिपोर्ट करने को कहा गया है।