गुजरात के मेहसाणा में हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गुजरात के मेहसाणा में हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Major accident in Mehsan

Major accident in Mehsan

मेहसाणा : Major accident in Mehsan: गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई. इस बारे में कडी थाने के इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए भूमिगत टैंक बनाने के लिए कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे तभी ढीली मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दफन हो गए. उन्होंने बताया, 'पांच शव बरामद कर लिये गए हैं और तीन से चार अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है.'

वहीं इस संबंध में मेहसाणा के एसपी तरुण दुग्गल ने बताया कि मेहसाणा जिले के कडी तालुका के जसलपुर गांव के पास एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.

सभी मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं. घटना स्थल पर एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर मौजूद हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. कंस्ट्रक्सन साइट पर जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया जा रहा है. वहीं घटना ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों की कार्य स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.