LPG Cylinder Price Hike| बजट के दिन ही महंगाई का झटका; इतनी बढ़ गई LPG सिलेंडर की कीमत, जानिए अब कितने रुपए देने होंगे

बजट के दिन ही महंगाई का झटका; इतनी बढ़ गई LPG सिलेंडर की कीमत, जानिए अब कितने रुपए देने होंगे

LPG Cylinder Price Hike 1 Feb 2024 Modi Govt Interim Budget Live Update

LPG Cylinder Price Hike 1 Feb 2024 Modi Govt Interim Budget Live Update

LPG Cylinder Price Hike: आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम यानि अंतरिम बजट (Modi Govt Interim Budget 2024) पेश हो रहा है। वहीं इसी बीच लोगों को महंगाई का झटका भी दे दिया गया है. दरअसल, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में 14 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।

IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 1 फरवरी से कमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपए की बजाय 1769.50 रुपए में मिलेगा। दिल्ली के अलावा चेन्नई, मुंबई, कोलकाता में अलग-अलग कीमर बढ़ी है। चेन्नई में 1924.50 की बजाय 1937 और मुंबई में 1710 की जगह 1723.50 रुपए में कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा। वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1868.50 की जगह 1887 रुपए में मिलेगा। मालूम रहे कि, इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में 1.50 रुपए की बेहद मामूली कटौती की गई थी। पिछले कई महीनों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में लगातार बदलाव जारी है। कीमत में कहीं कटौती की जाती है तो कहीं बढ़ोतरी।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

फिलहाल, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अगस्त से लगातार 903 रुपए पर स्थिर है। इस बार भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मालूम रहे कि, आखिरी बार अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता करने का ऐलान किया गया था। जिसके बाद घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये की बजाय 903 रूपय हो गई थी। वहीं जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई।