Live a life full of spirituality by awakening the sense organs through yoga: Nirankari Mission
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

योग से ज्ञानेद्रियों को जागृत कर आध्यात्मिकता से युक्त जीवन जीए :  निरंकारी मिशन

sant12

Live a life full of spirituality by awakening the sense organs through yoga: Nirankari Mission

चंडीगढ़। चडीगढ़ प्रशासन की तरफ से रॉकगार्डन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में संत निरंकारी मिशन के चंडीगढ़ जोन के 150 से अधिक सेवादल के जवानों ने प्रबंध में अपनी सेवांए देकर प्रशासन को सहयोग दिया। 


 

 इस अवसर पर सी.एल. गुलाटी जी संत निरंकारी मण्डल के प्रधान ने सोम प्रकाश केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार से भेंट की।    
 

निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार आज संत निरंकारी मिशन की चेरिटेबल फांउडेशन के तरफ से अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 30 चंडीगढ़ में प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक किया गया। इस शिविर में सैंक्डो निरंकारी श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 


 

सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर अपने विचारों में यही फरमाते है कि आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ हमें शारिरिक एवं मानसिक रूप में स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। इस योग दिवस का उद्देश्य भी यही है कि सभी में एकाग्रता और सामुदायिक सामंजस्य की भावना का संचार हो जिससे कि जीवन शैली को और बेहतर एवं उत्तम ढंग से जीया जा सके।वर्तमान समय में जहाँ तनाव पूर्ण एवं नकारात्मक विचारों का प्रभाव हर व्यक्ति पर है।

ऐसे समय में परमात्मा ने हमें जो यह मनुष्य तन दिया है इसकी संभाल योग के माध्यम से अपनी ज्ञानेद्रियों को जागृत करके आध्यात्मिकता से युक्त जीवन जीया जा सकता है।