यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना
Likely to be released in the last week of April.
लखनऊ। Likely to be released in the last week of April. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अप्रैल के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। मार्च महीने में कई छुट्टियां होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका।
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, पहले मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक खत्म होना था, लेकिन अब यह चार अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में परिणाम 23 से 30 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।
पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था, जबकि वर्ष 2024 में यह 20 अप्रैल को जारी किया गया था। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 विद्यार्थी शामिल हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच कराई गई थीं। अब छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।