प्रतापगढ़ में खाकी पर 'गाज': SP ने एक साथ 6 दरोगाओं को किया सस्पेंड, 28 पुलिसकर्मी थानों से हटाए गए

प्रतापगढ़ में खाकी पर 'गाज': SP ने एक साथ 6 दरोगाओं को किया सस्पेंड, 28 पुलिसकर्मी थानों से हटाए गए

Lightning Strikes the Khaki in Pratapgarh

'Lightning Strikes' the Khaki in Pratapgarh

एसपी ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सबके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश

समीक्षा में मिली जमकर मनमानी और अनुशासनहीनता, गिर गई गाज

प्रतापगढ़। 'Lightning Strikes' the Khaki in Pratapgarh, बराबर मानीटरिंग होने, अर्दली रूम, क्राइम मीटिंग के बाद भी कुछ पुलिस कर्मी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे। वह थानों-चौकी पर फरियादियों से अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं व तहरीर में खेल कर जा रहे हैं। ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आधा दर्जन उपनिरीक्षकों को मंगलवार को पैदल कर दिया। उनको निलंबित करने के साथ विभागीय जांच के भी आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने इनके खिलाफ की कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अंतू थाने में रहे उप निरीक्षक संतोष पासवान व दिनेश राय, चौकी प्रभारी बाबा बेलखरनाथ धाम अनुपम पटेल व हाल ही में पृथ्वीगंज पुलिस चौकी से लाइन हाजिर किए गए दारोगा अजय कुमार अंचल को निलंबित कर दिया। इसमें सबकी अलग कहानी है। संतोष पासवान की मनमानी देखिए कि पंकज शुक्ला डुहिया की हत्या के पहले दूसरे मामले में विपिन तिवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर पड़ी थी। उसमें पासवान ने खेल करते हुए साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया।

पासवान से छन गया तमगा

एसपी ने डांटा तो धारा बढ़ाई, लेकिन आरोपित पर कार्रवाई करने से उनके हाथ कांप गए। उसे राहत प्रदान करके फीलगुड किया। इसकी भनक कप्तान को लग गई और पासवान से तमगा छिन गया। गड़वारा चौकी में रहते हुए दिनेश राय की कई शिकायतें कप्तान के पास पहुंचीं थीं। वह बिना मौके पर गए ही अधिकारियों को बता देते थे कि आरोपित व पीड़ित घर पर नहीं मिले। चौकी प्रभारी बाबा बेलखरनाथ धाम अनुपम पटेल भी मनमानी करते पाए गए।

धक्कामार दारोगा भी नपे

कुछ दिन पहले पृथ्वीगंज पुलिस चौकी से लाइनहाजिर किए गए चौकी प्रभारी अजय कुमार अंचल ने तो योगी सरकार की मंशा को ही धक्का मार दिया था। फरियादी को वह ऐसा धक्का मारे थे कि जैसे चौकी नहीं...वह उनका घर हो। वीडियो न बना होता तो उनका यह अंदाज एसपी तक पहुंच भी न पाता। वीडियो की जांच गहराई से हुई तो पहे लाइनहाजिर व बाद में निलंबित हो गए।

एसओ ने बुलाया तो बंद कर लिया फोन

कोहंडौर के दारोगा राजकुमार मिश्रा एसओ के बुलाने पर आरोपित के घर नहीं गए। मोबाइल बंद कर लिया, जिससे उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर संदेह हो गया। यहीं के दारोगा आशु कुमार की कार्यशैली भी सही नहीं मिली। जिले में छह दारोगा के एक साथ निलंबन की यह पहली कार्रवाई है। इसके साथ ही एक दारोगा समेत 28 सिपाही, दीवान को थानों से डायल 112 में भेज दिया गया है।

जिले के पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की निरंतर समीक्षा की जा रही है। कार्य में लापरवाही, उदासीनता एवं मनमानी करने वाले कर्मी दंडित होंगे। बेहतर काम करने वाले पुरस्कार पाएंगे।
- दीपक भूकर, एसपी