चले धड़ाधड़ लठ दुश्मन पै, बोर्डर पर पाटी किलकार--चीनी सैनिक भाग रहे थे सुणकै वीरों की ललकार

चले धड़ाधड़ लठ दुश्मन पै, बोर्डर पर पाटी किलकार--चीनी सैनिक भाग रहे थे सुणकै वीरों की ललकार

India China Clash

India China Clash

स्वाभिमान बढ़या भारत का नए युग की तैयारी, घणी तरक्की हिंद म्हारे मैं हम करते गगन सवारी है

त्वांग की घाटी में भारत की सेना का चीनी सेना पर पराक्रम को प्रदर्शित करता हुआ वीडियो सौंग जारी

कैथल, 22 फरवरी: India China Clash: पिछले दिनों त्वांग की घाटी में चीन द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कौशिश की गई, जिसको भारतीय सेना(Indian Army) ने अपने पराक्रम से दुश्मन को धराशायी करते हुए अपनी सीमाओं से खदेड़ दिया और  भारतीय सेना की हौंसले और जज्बे की पूरे हिंदूस्तान में धूम मची। इसी को लेकर डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह(DIPRO Dharamveer Singh) ने सरकार की देश सुरक्षा नीति और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदूस्तान की धाक को प्रदर्शित और परिभाषित करता हुआ हरियाणवी गीत लिखा, जिस गीत के ऑडियो को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद नायब सिंह सैनी ने शिरकत की थी और अब इस गीत को वीडियो सहित जारी किया गया है, जिसकी वीडियोग्राफी की देश की सेनाओं के पराक्रम और अदम्य साहस को राष्ट्रीय हित में दर्शाने का प्रयास किया गया है। जैसे ही वीडियो जारी किया गया लोगों ने इसे खूब पसंद किया। इस वीडियो गीत को फेसबुक के लिंक https://fb.watch/iRv4UrL0cp/?mibextid=RUbZ1f  तथा यु-टयूब के लिंक https://youtu.be/EJLIDB_HM5EU पर देखा सकता है।

           उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 2022 को भी डीआईपीआरओ कैथल धर्मवीर सिंह द्वारा लिखित हर घर तिरंगा नामक हरियाणवी गीत  जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल किया गया था और उसके वीडियो गीत को कैथल की उपायुक्त महोदया डॉ. संगीता तेतरवाल द्वारा लांच किया गया था।

 

देश मेरे के पुत लाडले, विश्व धरा पर छाए, हिंद मेरे के वीरों नै सेवा के प्रण निभाए।

धराशाही दुश्मन को करदयां, हम दुश्मन पै भारी। बढि़या सड़कैं बोर्डर पै भी, चले झुमती लारी।

         

इस संदर्भ में जब डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राष्ट्र भक्ति और सामाजिक व्यवस्था को समर्पित कई सोंग लिखे गए हैं, जिसमें कुरूक्षेत्र की 48 कोस की परिक्रमा के तहत जिला कैथल में पड़ने वाले तीर्थों की महिमा का व्याख्यान, हर घर तिरंगा, जनगणना, सर्जिकल स्ट्राईक, बचपन, मोदी जी का व्यक्तित्व, खानदान, व्यक्तित्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का, अनिल विज के प्रयास, गवादर बंदरगाह, धरोहर, सोनू सूद का व्यक्तित्व, आवाज फाईनल, ग्राम उदय से भारत उदय, शेरों में है बब्बर शेर, देई बदल चाल हरियाणा की, संस्कार, ज्ञान सरोवर, भाई-चारा, फाना प्रबंधन, शिक्षा और संस्कार, चित्र और चरित्र सहित ऐसे दर्जनों सोंग हैं, जिनमें से कई लॉन्च हो चुके हैं और कई पाईप लाईन में हैं। जनगणना की तैयारियों के दृष्टिगत जो सौंग लिखा गया था, उसको महा रजिस्ट्रार जनगणना विभाग भारत सरकार विवेक जोशी ने पिछले सूरजकुंड मेले में लांच किया था, जिसे फरवरी 2020 में चंडीगढ़ में आयोजित उपायुक्तों की बैठक में भी दिखाया गया। अधिकत्तर गाने करनाल, अंबाला, कुरूक्षेत्र और कैथल पोस्टिंग के दौरान लिखे गए। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य देश और समाज की सेवा करना है और इस दिशा में कलम का अग्र भाग चलता रहे। ऐसे सार्थक प्रयास बुजुर्गों के आशीर्वाद से जारी रहेंगे।

यह पढ़ें:

हरियाणा में स्कूलों का समय बदला; नई टाइमिंग अब यह रहेगी, देखें शिक्षा विभाग की अधिसूचना

हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड; राशन डिपो में ताला तोड़कर घुसी टीम, चेकिंग में स्टॉक गायब मिला, एक की गिरफ्तारी

हरियाणा में 13 हजार से ज्यादा पदों पर हो सकती है भर्ती, जानिए कितने पद हैं खाली?