केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ में एमपासपोर्ट पुलिस ऐप और पुलिस सेवाओं का डिजिटलीकरण लॉन्च

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ में एमपासपोर्ट पुलिस ऐप और पुलिस सेवाओं का डिजिटलीकरण लॉन्च

mPassport Police App

mPassport Police App

-पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने किया उद्घाटन।
-अब शहर वासियों को पासपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
-पासपोर्ट एक सप्ताह में मिल जाएगा। 

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। mPassport Police App: शुक्रवार को सेक्टर 9 स्थित यूटी सचिवालय में राष्ट्रीय गान से शुरुआत करते हुए एमपासपोर्ट पुलिस ऐप और पुलिस सेवाओं का डिजिटलीकरण को लॉन्च किया। जिसका उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने किया। प्रशासक ने उद्घाटन करते समय चंडीगढ़ पुलिस की सराहना कर कहा की पुलिस ने लोगों की भलाई के लिए एक उचित कदम उठाया है। वही चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन ने अपने भाषण में सबसे पहले कार्यक्रम में मौजूद आए हुए सभी का चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। और कहा कि उन्हें बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि चंडीगढ़ पुलिस ने मुहिम चलाई थी कि जितनी भी उनकी पुलिस सर्विस है। उसका डिजिटलीकरण शुक्रवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा एमपासपोर्ट ऐप शुरू करने जा रहे। जिसका चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने उद्घाटन किया। संक्षेप में बताते हुए डीजीपी रंजन ने कहा कि यह भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा एमपासपोर्ट डिवेलप किया गया है। और इसको पेपरलेस प्रक्रिया के रूप में विकसित किया गया है। इसमें किसी भी तरह का पेपर का इस्तेमाल नहीं है। पूरी सेवा ऑनलाइन है।

जनता की सेवा के लिए चंडीगढ़ पुलिस का प्रयास है कि जब एमपासपोर्ट लागू हो जाएगा। उन्होंने निश्चय किया है कि जो 15 दिनों का समय है। उसको सिर्फ़ एक सप्ताह में दे दिया जाए। इससे बहुत ही लोगों को सहूलियत मिलेगी। डीजीपी ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस 15 ऑनलाइन सर्विसिस दे रही है। पहले चंडीगढ़ पुलिस की 11 सर्विस थी। अब चार और ऑनलाइन ऐड कर दी गई है। चार नई ऑनलाइन सर्विस पासपोर्ट वेरिफिकेशन के अलावा जो पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, क्रेक्टर वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट, प्राइवेट एम्प्लॉय वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट, टेनेट वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट है। यह भी ऑनलाइन प्रदान की जाएगी। लोगों को वेबसाइट पर या फिर ऑनलाइन सर्विस के ऐप बने हैं। ई साथी ऐप उस के माध्यम से ऑनलाइन सर्विस को प्राप्त कर पाएंगे। कोई भी पेपर वर्क नहीं होगा। उनकी सर्विस की क्वालिटी इंप्रूव होगी। और लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर आप खुद अपनी वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करें आपके मोबाइल फोन पर इंफॉर्मेशन आएगी। आपकी वेरिफिकेशन कंप्लीट हो चुकी है। आप डाउनलोड कर सकते हैं। और आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। वही लोगों की सहूलियत के लिए चंडीगढ़ पुलिस हर थाने में एक सीनियर सिटीजन डेस्क बनाने जा रही है। जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा l। और हर थानों में अलग से एक कमरा होगा। अगर किसी को ऑनलाइन सर्विस के बारे में कोई दिक्कत आ रही हो या थाने में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। यहां पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से ट्रेनिंग दी गई है। ई साथी ऐप के जरिए ऑनलाइन सर्विस को प्राप्त कर सकते हैं।

ई बीट बुक सिस्टम (e beat book system)

चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने ई बीट बुक सिस्टम काफी समय पहले शुरू की थी। अब जेएडके पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को निमंत्रण भेजा है कि उनको ई बीट बुक सिस्टम शुरू करना चाहते हैं। भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह जी के दिशानिर्देशों दिए गए की चंडीगढ़ पुलिस को बुलाकर ई बीट बुक सिस्टम शुरू करें। जिसके चलते चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने जेएंडके पुलिस को ट्रेनिंग दी।चंडीगढ़ के नागरिक अब पूरी तरह से डिजिटाइज हो चुके हैं। इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ पुलिस में तैनात महिला की हुई सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में 90 लाख रूपए की बीमा राशि का चेक चंडीगढ़ पुलिस में तैनात उनके पति परवीन कुमार समेत बच्चो को सोपा गया। इस मौके पर चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन, वित्त सचिव डाक्टर विजय नामदेवराव जेड, चंडीगढ़ पुलिस के आईजी आरके सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी क्राइम / हेड क्वार्टर केतन बंसल, एसपी सिटी मृदुल ,पासपोर्ट के अधिकारी अश्विनी कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

यह पढ़ें:

श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं पंजाब एवं हरियाणा के राज्यापालों ने श्री सत्य पाल जैन को जन्मदिवस पर सम्मानित किया

चंडीगढ़ पुलिस के लिए गर्व का पल; कांस्टेबल बना लाइजन ऑफिसर, लेकिन पहले चुनौतियों से जूझना पड़ा

करुणा के कार्य: चंडीगढ़ में सिविल सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर