लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने किया अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी का भव्य स्वागत

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने किया अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी का भव्य स्वागत

Laghu Udyog Bharati

Laghu Udyog Bharati, Chandigarh accorded

संपर्क, समन्वय और सहभागिता से उद्योग होंगे सशक्त : श्री प्रकाश चंद्र जी

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ द्वारा अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी का स्वागत

Laghu Udyog Bharati: आज चंडीगढ़ प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ द्वारा कार्यकारी सदस्यों की बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय श्री प्रकाश चंद्र जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट अरविंद धूमल जी, सह-प्रभारी श्री शुभ आदेश मित्तल जी, उत्तर क्षेत्र मीडिया प्रभारी श्री विक्रांत शर्मा जी, पंजाब प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप मोंगिया जी तथा संयुक्त महासचिव श्री अनिल शर्मा जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अवि भसीन जी ने किया। महासचिव श्री मनीष निगम जी ने सदस्यता अभियान एवं संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

अपने संबोधन में माननीय श्री प्रकाश चंद्र जी ने कहा कि लघु उद्योग भारती का उद्देश्य देशभर के उद्योगों को साथ लेकर सहभागिता, समन्वय और संगठन के माध्यम से उद्योग जगत को सशक्त बनाना है। उन्होंने उद्यमियों से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संपर्क, समन्वय, सहभागिता और निरंतरता के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान संभव है तथा यही संगठन की वास्तविक शक्ति है।

इस अवसर पर श्री राकेश रतन अग्रवाल जी, श्री अक्षय चुघ जी, श्री सुनील खेत्रपाल जी, श्री संदीप मोंगिया जी, श्री अरुण शर्मा जी, श्री बॉबी गर्ग जी,श्री मनीष गुप्ता जी, श्री संजीव गुप्ता जी , श्री प्रमोद शर्मा जी , श्री अभिनव जैन जी , श्री हरीश चौहान जी , श्री उपेंद्र वोहरा जी ,श्री जरनैल सिंह , श्री जी पी सिंह, श्री नरेश कुमार जी , श्री जसवंत धीमन जी सहित अनेक सदस्य एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़
“राष्ट्रहित में उद्योग, उद्योगहित में राष्ट्र”
Regards

Avi Bhasin
9815100055
9120000055