Ladakh Bus Accident- लद्दाख में बहुत बड़ा हादसा; 27 लोगों से भरी बस में खाई में गिरी, अब तक इतनों की मौत पर हाहाकार
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

लद्दाख में बहुत बड़ा हादसा; 27 लोगों से भरी बस में खाई में गिरी, अब तक इतनों की मौत पर हाहाकार, आर्मी-एयरफोर्स का रेसक्यू ऑपरेशन

Ladakh Bus Fell Into Ditch Many Deaths in Accident News Update

Ladakh Bus Fell Into Ditch Many Deaths in Accident News

Ladakh Bus Accident: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस हादसे का शिकार होकर खाई में गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ। उस दौरान बस में 27 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि, हादसे में अब तक 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। घायलों को हादसे वाली जगह से एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद आर्मी-एयरफोर्स ने फौरन रेसक्यू ऑपरेशन चलाया और कई लोगों की जान बचाई।

लेह से दुरबुक जा रही थी बस

खाई में यह गिरी यह बस लेह से दुरबुक जा रही थी। लेकिन दुरबुक पहुंचने से 3 किलोमीटर पहले यह भीषण हादसा हो गया और बस 27 लोगों को अपने साथ लेकर खाई में समा गई। बस जब खाई में गिर रही थी तो लोग अंदर मदद और बचाने के लिए चीख-पुकार करते रहे। वहीं हादसे के बाद लोगों में हाहाकार मचा हुआ था।

लेह DC ने कहा- पूरे लद्दाख के लोगों के लिए दुखद

लेह DC संतोष सुखदेव ने कहा कि, लद्दाख में आज यह बड़ा हादसा हुआ है, यह पूरे लद्दाख के लोगों के लिए दुखद है। यह हादसा दुरबुक पहुंचने से 3 किलोमीटर पहले हुआ, बस में 27 लोग सवार थे जो लेह से दुरबुक जा रहे थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों को फ्रैक्चर है, सभी घायलों का इलाज जारी है।

लेह DC ने कहा कि, हादसे के बाद आर्मी-एयरफोर्स के रेसक्यू ऑपरेशन के चलते कई लोगों की जान बच पाई। आर्मी-एयरफोर्स ने तेजी के साथ रेसक्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया। लेह DC ने कहा कि, घायलों के लिए ब्लड की जरूरत होगी। लोगों से अपील है कि, वह ब्लड देने के लिए पहुंचे।