कुशीनगर: मदरसे में मिला 'Made in Pakistan' लिखा पंखा, क्षेत्र में मचा हड़कंप; प्रशासन से जांच की मांग
Kushinagar: Fan with 'Made in Pakistan' written on it found
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक मदरसे में मेड इन पाकिस्तान (Made in Pakistan) लिखा हुआ पंखा मिलने से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब मदरसे के मौलवी पंखे की बनवाने के लिए दुकान पर ले गए. विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल बिशुनपुरा स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में लगाने के लिए पंखा बनवाया जा रहा था. मदरसे में लगे एक पंखे पर विदेशी मार्किंग के साथ “Pakistan” लिखा होने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई.
लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तान लिखा यह पंखा आखिर मदरसे तक कैसे पहुंचा, जो अब जांच का विषय बन गया है. घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया.

लोग गंभीरता से जांच की मांग कर रहे
क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं और कई लोग इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक जांच की मांग कर रहे हैं. स्थानीय स्तर पर बढ़ती चर्चाओं और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही तस्वीरों के बीच, लोग प्रशासन से स्पष्ट जांच और तथ्य सामने लाने की अपेक्षा कर रहे हैं.
पंखा देने वाले शमसुद्दीन का कहना है कि उनके लड़के ने कुछ साल पहले सऊदी अरब से कुरियर से पंखा भेजा था, लेकिन तभी से पंखा रखा गया था. अब उस पंखे को निकालकर सर्विसिंग के लिए दुकान पर भेजा गया तो पता चला कि वह पाकिस्तान का बना हुआ है. इससे ज्यादा जानकारी नहीं है. पंखा बनाने वाले मैकेनिक ने बताया कि मदरसे के मौलवी दो पंखा और एक मोटर रिपेयरिंग के लिए लेकर आए थे, लेकिन एक पंखे पर "Made in Pakistan" लिखा था.