गजब का शायराना अंदाज, डेट कर दी डिक्लेयर! अब BJP में आ रहा है हरियाणा का यह दिग्गज नेता, राजनीति हुई गर्म
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गजब का शायराना अंदाज, डेट कर दी डिक्लेयर! अब BJP में आ रहा है हरियाणा का यह दिग्गज नेता, राजनीति हुई गर्म

Kuldeep Bishnoi in BJP

Kuldeep Bishnoi in BJP

Kuldeep Bishnoi in BJP :  बागी होने के बाद कांग्रेस से निलंबित किये गए कुलदीप बिश्नोई अब बीजेपी का दामन थामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातर कुलदीप बिश्नोई को बीजेपी के करीब जाते और सीएम मनोहर लाल की तारीफ करते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल, आपको बतादें कि कुलदीप बिश्नोई ने बीजेपी में शामिल होने की डेट डिक्लेयर कर दी है।

दरअसल, गजब के शायराना अंदाज के साथ कुलदीप बिश्नोई ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है - ''August 4, 2022, 10:10 am...''। माना जा रहा है कि, कुलदीप बिश्नोई ने बीजेपी में शामिल होने के लिए यह डेट और टाइम बताया है। हालांकि, कुलदीप बिश्नोई ने ज्यादा खुलकर कुछ नहीं कहा।

Kuldeep Bishnoi in BJP
Kuldeep Bishnoi in BJP

शायराना अंदाज में यह बात जरूर लिखी...

''घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है…''

राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने कर दिया था निलंबित ...

दरअसल, बीते दिनों हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा| दोनों सीटों में एक पर जहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार जीते तो वहीं दूसरी सीट पर भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा विजयी हुए| बतादें कि, कांग्रेस ने अजय माकन को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था| कार्तिकेय शर्मा अगर न जीतते तो अजय माकन की जीत हो जाती| पर यहां सारा खेल कुलदीप बिश्नोई ने बिगाड़ दिया|

कुलदीप बिश्नोई ने अपनी अंतरआत्मा से वोट दिया और माना जाता है कि यह वोट कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में गया| कुलदीप बिश्नोई ने क्रॉस वोटिंग की और अपने ही उम्मीदवार को हरवा दिया| जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान सख्त हो गया और कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही कुलदीप बिश्नोई से केंद्रीय कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्यता भी छीन ली गई थी| साथ ही कांग्रेस हाईकमान द्वारा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को कुलदीप बिश्नोई की विधानसभा से सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र भी लिखा गया था।

कुलदीप बिश्नोई का राजनीतिक सफर ...

आपको बतादें कि, कुलदीप बिश्नोई काफी दिग्गज नेता हैं| वह पूर्व में दो बार भिवानी और हिसार से लोकसभा सांसद रह चुके हैं| इसके अलावा कुलदीप बिश्नोई इस समय हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक हैं| कुलदीप बिश्नोई पहली बार 1998 में आदमपुर से विधायक बने थे| इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई के परिवार का भी दबदबा रहा है|