Korean Girl Molested In Mumbai: कोरियाई लड़की के साथ लड़कों ने की काली करतूत, हाथ पकड़ खींच ले जाने लगे, चूमने की कोशिश

बीच सड़क शर्मिंदा हुआ भारत, Video; कोरियाई लड़की के साथ लड़कों ने की काली करतूत, हाथ पकड़ खींच ले जाने लगे, जबरन चूमने की कोशिश

Korean Girl Molested In Mumbai

Korean Girl Molested In Mumbai

Korean Girl Molested In Mumbai : कभी-कभी देश में ऐसी घटनाएं (Incidents in India) होती हैं जिनसे भारत को शर्मिंदा होना पड़ता है| अब ऐसी ही एक घटना मुंबई (Mumbai) से सामने आई है| मुंबई के खार इलाके में एक कोरियाई लड़की (Korean Girl) के साथ दो लड़कों द्वारा अश्लील हरकतें (Obscene Acts) की गईं| बेहद हैरानी की बात यह है कि, यह सबकुछ बीच सड़क सरेआम हुआ| लड़कों के अश्लील हौंसले काफी बुलंद दिखे| खैर, लड़की भी हिम्मत वाली और समझदार निकली| जिसने इन लड़कों के नापाक इरादों से खुद को जैसे-तैसे बचा लिया|

बतादें कि, यह पूरी घटना (Korean Girl Molesting) बुधवार रात की बताई जाती है और घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है| वीडियो (Korean Girl Molesting Video Viral) संज्ञान में आने के बाद मुंबई पुलिस ने भी बिना किसी शिकायत के खुद से ही तत्काल कार्रवाई की है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस ने दोनों पर IPC की बनती धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे की कड़ी कार्रवाई कर रही है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आरोपी 19 तो एक 20 साल का है। दोनों आरोपी मुस्लिम बताए जाते हैं|

कोरियाई लड़की के वीडियो में क्या दिखा रहा?

जानकारी के मुताबिक, लड़की दक्षिण कोरिया की नागरिक है और एक व्लॉगर है, जो वीडियोज बगैरा बनाती है| बुधवार रात इस कोरियाई लड़की के साथ उस वक्त छेड़छाड़ हुई जब यह मुंबई के खार इलाके में सोशल मीडिया पर लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थी। लड़की के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए थे| लड़की अपने काम में मशरूफ ही थी कि इतने में ही ये दोनों आरोपी लड़की के पास आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात करते हुए छेड़छाड़ करने लगे| एक आरोपी लड़के ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और खींचते हुए अपनी स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की| हालांकि, लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया| इसके बाद इस आरोपी लड़के ने लड़की के बिलकुल करीब आकर उसे चूमने की कोशिश की|

जाते-जाते स्कूटी पर बैठाने की करते रहे बातें

इधर, जब महिला मौके से आगे निकल आई तो ये आरोपी लड़के फिर उसके पीछे आ गए और उसे स्कूटी पर बैठाने की फिर बातें करने लगे| लेकिन लड़की ने घर पास में ही होने की बात कहकर उनकी पेशकश एक बार फिर ठुकरा दी।

दिल्ली महिला आयोग ने कही कार्रवाई की बात

इधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है| स्वाति मालीवाल ने कहा कि देश में अपराधियों के हौसले बहुत बढ़ गए हैं! कितने दुःख की बात है कि एक विदेशी लड़की मुंबई की सड़क पे वीडियो बना रही थी और उसके साथ लड़कों ने यौन शोषण किया! इन लड़कों के अपराध के कारण पूरा देश आज शर्मिंदा है। CM एकनाथ शिंडे जी से अपील है इस केस में कड़ी कार्यवाही करें।

वीडियो देखें