Knife attack on retired female employee in Hisar: हिसार में रिटायर्ड महिला कर्मी पर चाकू से हमला: 70 साल की महिला के शरीर पर 5 वार
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हिसार में रिटायर्ड महिला कर्मी पर चाकू से हमला: 70 साल की महिला के शरीर पर 5 वार

undefined

Knife attack on retired female employee in Hisar:

 Knife attack on retired female employee in Hisar:  हरियाणा के हिसार में जवाहर नगर की एक बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात सामने आई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से रिटायर्ड 70 वर्षीय उर्मिला के शरीर पर आरोपी ने पांच बार चाकू से वार किए।

पुलिस ने गांव डाटा की रहने वाली तमन्ना को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया है। महिला के पर्स से 6 तोला सोना और 15 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। पुलिस ने मौके से 16 सेंटीमीटर लंबे चाकू के दो टुकड़े बरामद किए हैं।

सपड़ा अस्पताल में भर्ती महिला के गले पर दो बार हमला किया गया। गले पर सबसे बड़ा 7 सेंटीमीटर का घाव है। गर्दन के नीचे भी एक घाव है, जिससे खून बह रहा है। महिला की बाजुओं और पीठ पर भी 0.5 से 1 सेंटीमीटर तक के कई घाव हैं।

पुलिस ने फिलहाल सिविल लाइन थाने में लूट की धारा में केस दर्ज किया है। महिला के बेटे और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने महिला के बेड, पर्दे और घर के रैंप से खून के नमूने भी लिए हैं। महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।