Khalnayak Arrested in Sirsa Haryana: हरियाणा में 'खलनायक' पकड़ा गया; पुलिस के साथ काफी देर मुठभेड़, फिर लगी गोली और...
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

हरियाणा में 'खलनायक' पकड़ा गया; पुलिस के साथ काफी देर मुठभेड़, फिर लगी गोली और...

Khalnayak Arrested in Sirsa Haryana

Khalnayak Arrested in Sirsa Haryana

Khalnayak Arrested in Sirsa Haryana: हरियाणा में पुलिस ने एक 'खलनायक' को गिरफ्तार किया है। इस 'खलनायक' को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा सका। 'खलनायक' के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला हरियाणा के सिरसा का है। जहां बुधवार सुबह जब इस 'खलनायक' को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी तो इसने पुलिस पर गोलियां चला दीं और मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने भी सक्रियता के साथ जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान पुलिस की एक गोली 'खलनायक' के पैर में जा लगी। जिसके बाद उसे फौरन धर दबोचा गया। 'खलनायक' का पूरा नाम अमन खलनायक बताया जाता है।

यह पढ़ें- हरियाणा में पति की हैवानियत: पत्नी ने सेक्स करने से मना किया तो 3 दिन तक बेल्ट से पीटा, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया

दो युवकों पर गोली चलाने का आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, अमन खलनायक दो युवकों पर गोली चलाने का आरोपी है और इसी घटना को लेकर पुलिस इसे लगातार तलाश कर रही थी। बताते हैं कि, 25 जनवरी को नोहरिया बाजार के नजदीक अमन खलनायक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर आया और राह चलते इन दोनों युवकों पर गोली चलाई थी। वो तो गनीमत रही कि, दोनों की जिंदगी बाल-बाल बच गई।

हालांकि, दोनों युवकों में एक की पीठ और एक की जांघ पर गोली लगी थी। घटना के बाद अमन खलनायक अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया था। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। अमन खलनायक नशा तस्करी में भी शामिल बताया जाता है।

यह पढ़ें- 'मैम...सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती? कल को फिर तुम कॉन्डम भी मांगोगी', लड़की के सवाल पर महिला IAS का बेतुका बयान