Kasauli Car Accident Latest News: कसौली में बेहद दर्दनाक हादसा; खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़े, इतने युवकों की मौत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कसौली में बेहद दर्दनाक हादसा; खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़े, इतने युवकों की मौत, तस्वीरें देखिए

Kasauli Car Accident Latest News

Kasauli Car Accident Latest News

Kasauli Car Accident Latest News: हिमाचल में वाहनों के खाई में गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अबतक कई बसें और अन्य वाहन खाई में गिर चुके हैं और कई लोगों की जान चुकी है। वहीं अब एक ऐसा ही ताजा हादसा सोलन जिले से सामने आया है। जहां कसौली में एक कार अचानक सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। यह हादसा परवाणू रास्ते पर हुआ। हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। युवकों के शव दहलाने वाले थे।

हादसा सुबह तड़के हुआ

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा वीरवार सुबह तड़के हुआ। हुंडई की कार (HP-12h-6577) खाई में गिरी। वहीं आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। कार में तीन ही युवक सवार थे और तीनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवकों की पहचान सूरज ठाकुर (नालागढ़) , शुभम (नालागढ़) और संगम निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

कसौली हादसे की तस्वीरें देखिए

Kasauli Car Accident Latest News
Kasauli Car Accident Latest News
Kasauli Car Accident Latest News
Kasauli Car Accident Latest News
Kasauli Car Accident Latest News
Kasauli Car Accident Latest News