Karnal Encounter: हरियाणा के करनाल में एनकाउंटर; 2 बदमाशों को लगी पुलिस की गोली, 1 गोली पुलिसकर्मी के सीने पर लगी

हरियाणा के करनाल में ताबड़तोड़ एनकाउंटर; 2 बदमाशों को लगी पुलिस की गोली, 1 गोली पुलिसकर्मी के सीने पर आकर लगी, पढ़ें

Karnal Police Encounter Two Criminals Shot in Legs Crime Breaking

Karnal Police Encounter Two Criminals Shot in Legs Crime Breaking

Karnal Police Encounter: हरियाणा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। करनाल में रविवार देर रात पुलिस ने 2 बदमाशों की घेराबंदी की थी। इसी दौरान बदमाशों ने बचकर भागने के चक्कर में पुलिस की टीम पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस बीच पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई और जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के सीने पर भी गोली लगी। लेकिन गनीमत रही की बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से जान बच गई। वहीं गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बदमाशों के बारे में सीक्रेट इनपुट मिला था

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों की पहचान सोनीपत के रौनक और इमरान के रूप में हुई है। रविवार रात साढ़े 10 बजे के आसपास को पुलिस को सीक्रेट इनपुट मिला था कि दोनों बदमाश अवैध हथियारों के साथ बाइक पर सवार होकर मुनक से करनाल की ओर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुनक रोड पर डेरा डाल लिया। कुछ देर बाद बाइक पर ये दोनों बदमाश आते दिखाई दिए। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। पुलिस को देखकर बदमाशों ने तुरंत बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।

घिरे तो गोलियां चलाने लगे

इधर बदमाशों के भागने के बाद पुलिस भी उनके पीछे लग गई। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने रास्ते बदलते हुए अपने मौजूद हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने उन्हें आगे से घेरने की कोशिश की। इस बीच जल्दबाज़ी में बदमाशों की बाइक सड़क पर गिर गई। जहां गिरने के बाद भी दोनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फिर से फायरिंग नहीं रोकी। बदमाश जब गोली चला रहे थे तो इस बीच इस बीच एक गोली पुलिस कर्मी की जैकेट में जाकर लगी और दूसरी अन्य पुलिसकर्मी की सिर के ऊपर से निकल गई।

इसके बाद भी पुलिस ने कई बार बदमाशों को चेतावनी दी और सरेंडर करने को कहा लेकिन वह नहीं माने और गोलीबारी करते रहे। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लगी और पुलिस ने दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल और 100 से ज्यादा गोलियां और एक बाइक बरामद की है। माना जा रहा है की दोनों बदमाशों के संबंध दीपक नांदल गैंग से हो सकते हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जहां पूछताक्ष में इनकी आपराधिक हिस्ट्री पता लगाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी की ये बदमाश अवैध रूप से ये हथियार और गोलियां कहां से लाये और कहां किस वारदात को अंजाम देने की योजना में थे।

शॉकिंग! हरियाणा में पिता ने 23 साल की बेटी की हत्या की; तेजधार हथियार से गला रेत मार डाला, खून से लथपथ हालत में मिला शव