करौली 'मंडप कांड': दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो, तो भाग निकला दूल्हा; खेत में दौड़ते हुए वीडियो वायरल; मेहमानों ने किया पीछा

करौली 'मंडप कांड': दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो, तो भाग निकला दूल्हा; खेत में दौड़ते हुए वीडियो वायरल; मेहमानों ने किया पीछा

Karauli Wedding Pavilion Incident

Karauli 'Wedding Pavilion Incident'

नई दिल्ली। Karauli 'Wedding Pavilion Incident', राजस्थान में शादी के ठीक पहले एक दूल्हा मंडप से भाग निकला। दरअसल, मामला यह है कि दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की गई थी। जो कि शादी के पहले तक पूरी नहीं की गई। इसके बाद मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। जिसके बाद दूल्हा शादी के मंडप से अचानक भाग निकला।

खेत से भाग निकला दूल्हा, वीडियो वायरल 

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।  वीडियो में खेत से दूल्हा जाते हुए दिख रहा है। इसके साथ ही शादी में आए कुछ मेहमानों को दूल्हे का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। शादी में आए इस अचानक मोड़ से सभी मेहमान हक्के-बक्के रह गए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि, यह वीडियो राजस्थान के करौली का है।