कन्नौज: बेटी की विदाई के तुरंत बाद मां का निधन, शादी की खुशियां मातम में बदल गई

कन्नौज: बेटी की विदाई के तुरंत बाद मां का निधन, शादी की खुशियां मातम में बदल गई

Kannauj: Mother dies soon after daughter  farewell

Kannauj: Mother dies soon after daughter's farewell

Kannauj: Mother dies soon after daughter's farewell कन्नौज में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ बेटी की विदाई हुई तो दूसरी तरफ मां की अर्थी सजने लगी। बेटी की विदाई के तुरंत बाद मां की दिल की धड़कन थम गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। भावुक कर देने वाली इस घटना में ससुराल पहुंची बेटी को मां के निधन की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

  बेटी की विदाई के बाद गेस्ट हाउस से घर पहुंची मां को दिल का दौरा पड़ गया और दम तोड़ दिया। मां की मौत की जानकारी होते ही विदा होकर ससुराल पहुंची बेटी तुरंत वापस पीहर आ गई।

क्षेत्र के ग्राम ग्यासपुर निवासी बदन सिंह शाक्य की बेटी ज्योति की बरात समायन कटरा से मंगलवार की रात खड़िनी के एक निजी गेस्ट हाउस में आई थी। रात भर शादी की सभी रस्में धूमधाम से संपन्न हुई। बुधवार की सुबह आठ बजे ज्योति की विदाई हो गई और परिवार के लोग घर वापस आए ही थे कि 60 वर्षीय मां श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ गया। स्वजन जब तक कुछ समझ पाते, श्रीदेवी की मौत हो गई।

मां की मृत्यु की सूचना ससुराल पहुंची बेटी को मिली तो पति शिवम व स्वजन के साथ वापस ग्यासपुर आ गई। मां के शव को देखते ही ज्योति बेहोश हो गई। दोनों ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। ज्योति को मां की मृत्यु की सूचना तब मिली थी जब ससुराल पहुंचने पर पति शिवम के साथ गृह प्रवेश की रस्म चल रही थी। दिवंगत श्रीदेवी पांच पुत्र और एक बेटी को छोड़ गई है। पति बदन सिंह शाक्य ने बताया कि शादी के सभी कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुए लेकिन क्या पता था कि कुछ देर बाद सारी खुशियां मातम में बदल जाएंगी।