Kangra Youth Killed, 1 Inured in Road Accident in Baddi.
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बद्दी में हुए सड़क हादसे में कांगड़ा के युवक की मौत, 1 घायल

Kangra Youth Killed, 1 Inured in Road Accident in Baddi.

Kangra Youth Killed, 1 Inured in Road Accident in Baddi.

सोलन:जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में कांगड़ा जिले के एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान शुभम बग्गा (23) पुत्र किशोरी बग्गा निवासी सकरी तहसील हरिपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है, जबकि अंकित निवासी रक्कड़ देहरा गंभीर रूप से घायल है जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

ये युवक बद्दी में पढ़ाई करते हैं। बीती रात 4 युवक शुभम, अंकित, अतुल और एक अन्य कार में घूम रहे थे। कार अंकित चला रहा था और शुभम आगे चालक के साथ बैठा था। युवकों ने एक ट्रक से ओवरटेक किया तो कार ट्रक की तरफ घूम गई और ट्रक से टकरा गई। इससे कार की कंडक्टर साइड वाली खिड़कियां प्रैस हो गईं और 2 युवक कार में फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।