'सब बेईमान, किस-किसका नाम गिनाऊं? अब भगवान ही जांच करेंगे', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भड़के कमल नयन दास

'सब बेईमान, किस-किसका नाम गिनाऊं? अब भगवान ही जांच करेंगे', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भड़के कमल नयन दास

Ram Mandir Donation Controversy

Ram Mandir Donation Controversy

Ram Mandir Donation Controversy: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदि के चढ़ावे में कथित गबन के मामले में के बीच महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास का बड़ा बयान सामने आया है.

दान और कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्होंने कहा है कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला है.

राम मंदिर से जुड़े कथित दान विवाद पर महंत कमलनयन दास ने कहा कि उन्हें पूरे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन अगर आरोप सही हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस मामले में लिप्त पाया जाए, उसे दंडित किया जाना चाहिए.

सीएम से करेंगे बात- महंत

महंत कमलनयन दास ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उनसे मुलाकात भी करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए.

जब पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों का जिक्र किया तो महंत कमलनयन दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का नाम इस विवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और उन पर भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठाए.

राम मंदिर दानपात्र को लेकर उठे आरोपों के बीच महंत कमलनयन दास के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है और सभी की निगाहें संभावित जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.