केदारनाथ यात्रा 2026: कपाट खुलने में बचे हैं चंद दिन, लेकिन बेमौसम बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की धड़कनें

केदारनाथ यात्रा 2026: कपाट खुलने में बचे हैं चंद दिन, लेकिन बेमौसम बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की धड़कनें

Just a Few Days Remain Until the Opening of the Gates

Just a Few Days Remain Until the Opening of the Gates

रुद्रप्रयाग। Just a Few Days Remain Until the Opening of the Gates, केदारघाटी में मौसम में आया अचानक बदलाव केदारनाथ यात्रा तैयारियों में बाधा बन रहा है।

इन दिनों गौरीकुंड हाईवे के साथ ही पैदल मार्ग निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए यात्रा तैयारियां करना टेढ़ी खीर बना हुआ है।

22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इसे लेकर प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

इन दिनों यात्रा तैयारियां पूर्ण करने में संबंधित विभाग जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, पैदल मार्ग सड़क को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

इन दिनों बे मौसम बारिश से यात्रा तैयारियों में व्यावधान उत्पन्न हो रहे हैं। सुबह मौसम साफ रहने और दोपहर होते ही बारिश हो रही है। कुंड से गौरीकुंड तक भू-धंसाव क्षेत्र पर इन दिनों सुरक्षा कार्य गतिमान हैं।

देरी से शुरू किए गए कार्यों को पूर्ण करने में अब कार्यदायी संस्थाओं के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। यात्रा तैयारियों के दौरान दोपहर बाद मौसम व्यावधान पैदा कर रहा है।