जूनियर प्रीमियर लीग अंडर-13: चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने 156 रन से दर्ज की बड़ी जीत

जूनियर प्रीमियर लीग अंडर-13: चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने 156 रन से दर्ज की बड़ी जीत

d6292e19-08d3-44d4-b63c-0061263ff9d1

Junior Premier League Under-13

चंडीगढ़। 11 जून, 2026: Junior Premier League Under-13, जूनियर प्रीमियर लीग अंडर-13 के एकतरफा मुकाबले में चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट बैश अकादमी अंडर-14 को 156 रन के विशाल अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से कप्तान वर्मा जी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा प्रभनूर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 99 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाए रखा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट बैश अकादमी की टीम चैंपियन अकादमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 76 रन ही बना पाई। टीम की ओर से रोनकवीर वराइच ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से वर्मा जी ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 2 विकेट हासिल किए। नव पाबला और उत्कर्ष डांगवाल ने भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को बिखेर दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन के दम पर चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने 156 रन की यादगार जीत अपने नाम की