अमृतसर में CJP की पहली रैली, NEET-छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
JP's first rally in Amritsar
अमृतसर: JP's first rally in Amritsar: Protest in support, कॉकरोच जनता पार्टी अब पंजाब में प्रदर्शन करने जा रही है। सीजेपी अमृतसर में अपनी पहली विरोध रैली आयोजित करने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुश इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक वीडियो संदेश में इसकी घोषणा की। उन्होंने इस वीडियो में सत श्री अकाल कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वे शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने स्थानीय युवाओं से अमृतसर गेट पर इकट्ठा होने की अपील की।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
यह प्रदर्शन NEET और CBSE छात्रों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि हाल के वर्षों में परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां, पेपर लीक और मूल्यांकन में अनियमितताएं सामने आई हैं। इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस आंदोलन को युवाओं के नेतृत्व वाला बताया जा रहा है और इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। अभिजीत दिपके ने अपने संदेश का समापन वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह कहकर किया।
कैसे हुए कॉकरोच जनता पार्टी का निर्माण
गौरतलब है कि CJP पहली बार 16 मई को सुर्खियों में आई थी, जब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं और एक्टिविस्ट्स की तुलना कॉकरोच से किए जाने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि बाद में इस टिप्पणी को लेकर सफाई भी दी गई थी। अब पंजाब में यह रैली पार्टी की राजनीतिक सक्रियता को नई दिशा दे सकती है। अभिजीत दीपके ने कहा कि एकजुट होकर आवाज उठाने से छात्रों को न्याय मिल सकता है। पार्टी खुद को युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों का मंच बताती है।