झारखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति फाइनल, मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के नाम तय

झारखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति फाइनल, मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के नाम तय

Jharkhand BJPs new state executive committee finalized

Jharkhand BJP's new state executive committee finalized

रांची। Jharkhand BJP's new state executive committee finalized, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के नामों की सूची फाइनल हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा बनाई गई कमेटी पर केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी सहमति दे दी है। केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर प्रदेश कार्यसमिति छोटी रखी गई है।

इसमें पचास से कम सदस्यों के नाम होंगे। पांच-सात दिन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पूरी सूची जारी करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष का नाम भी तय कर लिया गया है। कार्यसमिति के साथ ही इन नामों को भी जारी कर दिया जाएगा।

कार्यसमिति में जहां अनुभवी नेताओं को रखा गया है वहीं मोर्चा और प्रकोष्ठ में नए नाम शामिल किए गए हैं। इसके जरिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार करने में जुटी है। इससे पहले जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है।

बनेगी जिलों में प्रवास की योजना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे में प्रदेश के नेताओं को जिला में प्रवास करने की सलाह दी थी। अब नई बनी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को जिला प्रभारियों के साथ मिलकर प्रवास पर जाने का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और उनकी टीम भी जिलों के प्रवास पर जाएगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर प्रबुद्ध जनों को संगठन से जोड़कर उनके बीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजनी है रिपोर्ट

प्रदेश स्तर पर हुए संगठन के प्रवास की रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जानी है। नितिन नवीन ने अगले विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में राज्य सरकार की असफलता पर आंदोलन और कार्यक्रम की सलाह दी है। जिलाध्यक्षों को भी इसी तरह अपने प्रभाव क्षेत्र में प्रवास कर उसकी रिपोर्ट भेजनी होगी।