करमजीत सिंह रिंटू ने विकास कार्य शुरू करवाए

करमजीत सिंह रिंटू ने विकास कार्य शुरू करवाए

Karamjit Singh Rintu initiated development works

Karamjit Singh Rintu initiated development works

अमृतसर, 8 जून (राहुल सोनी ) इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने हल्के में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू करवाए। श्री रिंटू ने कपूर कॉलोनी में सड़क और गलियों को बनवाने, वार्ड नंबर 17 मुस्तफाबाद में नया ट्यूबवेल शुरू करवाने, चांद एवेन्यू में सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डो और पंचायतो में लोगों की सुविधा के लिए सीवरेज व्यवस्था ठीक करवा कर पीने के पानी के ट्यूबवेल , सड़के और गलियों को बनवाने के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों के मुताबिक हल्के के हर इलाके के डेवलपमेंट के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि वार्ड नंबर 17 मुस्तफाबाद में एक नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है जो लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे। इस ट्यूबवेल के चालू होने से इलाके में साफ और भरपूर पानी की सप्लाई पक्की हो जाएगी। लोगों की बुनियादी ज़रूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना हमारा वादा है । कपूर नगर के लोगों की मांग पर सड़के और गलियों को बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

चांद एवेन्यू की टेंट वाली गली में खराब सीवेज सिस्टम की वजह से इलाके के लोगों को लंबे समय से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। पुरानी सीवर लाइन को बदलकर नई सीवर लाइन डालने के काम का उद्घाटन किया गया। इस काम के पूरा होने के बाद इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सीवरेज की समस्या हमेशा के लिए हल हो जाएगी। इस

अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।