IMD Rain Update: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हो रहा एक्टिव
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हो रहा एक्टिव, उधर मानसून ने पकड़ी रफ्तार

IMD Rain Alert For North West India Due To Western Disturbance Active

IMD Rain Alert For North West India Due To Western Disturbance Active

IMD Rain Update: चिलचिलाती कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम राज्यों के लिए बारिश की सूचना जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और इसके प्रभाव से 11 से 13 जून के दौरान दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर-पश्चिम के विभिन्न हिस्सों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में 14 से 16 जून के दौरान भी बारिश पड़ सकती है।

उत्तर-पश्चिम में भीषण गर्मी का सितम

दक्षिण-पश्चिम मानसून आने के बाद जहां देश के दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं देश के उत्तर-पश्चिम समेत अन्य कुछ राज्यों में अब भी भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। खासकर उत्तर-पश्चिम भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का सितम देखा जा रहा है। उत्तर पश्चिम राज्यों में गर्मी और विकराल दौर में है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, समेत देश के अन्य राज्यों में लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि बोल रहे हैं। कई हिस्सों में तो पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। लेकिन अब मौसम के करवट लेने और बारिश होने से इस झुलसाती गर्मी से राहत मिलने वाली है।

अब तक कई राज्यों में मानसून की एंट्री

4 जून को केरल के तट से टकराने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ते हुए कई राज्यों को अब तक कवर कर चुका है। अल-नीनो की परिस्थितियों के बावजूद मानसून मूसलाधार बारिश करवाता हुआ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, बंगाल, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गोवा के हिस्सों में एक्टिव हो गया है और इन तमाम हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है।

इन राज्यों में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट

India Meteorological Department (IMD) ने जहां उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है तो वहीं मानसून के और आगे बढ्ने के असर से अगले 5-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना जताई है, इसके अलावा केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली-चंडीगढ़ कब तक पहुंचेगा मानसून?

अगर बात की जाए की दिल्ली और चंडीगढ़ मानसून कब तक पहुंचेगा। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आमतौर पर मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचता है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून से 30 जून यानी जून के आखिरी सप्ताह में ही दिल्ली तक पहुंचेगा। इसका असर दिल्ली के आस-पास के इलाकों यानी एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद जैसे शहरों में भी मानसून एक साथ दस्तक देगा। इसके अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी मानसून की दस्तक 25 जून के आसपास ही होगी।

यह भी पढ़ें-

PM मोदी की देश के लोगों को सलाह; कहा- भीषण गर्मी से होने वाली दिक्कत को हल्के में न लें, सतर्क रहें, बुजुर्गों-प्रियजनों का पूछें हाल