Jalandhar Kamaljit Singh Bhatia joins AAP

पंजाब में AAP का खेमा बढ़ा; पार्टी में इस नए नेता की एंट्री हुई, सीएम भगवंत मान ने खुद किया स्वागत

Jalandhar Kamaljit Singh Bhatia joins AAP

Jalandhar Kamaljit Singh Bhatia joins AAP

Jalandhar Kamaljit Singh Bhatia joins AAP: पंजाब में आम आदमी पार्टी के खेमे से एक नेता और जुड़ गया है। शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देने वाले जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में भाटिया आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सीएम मान ने कमलजीत सिंह भाटिया का खुद पार्टी में स्वागत किया।

दरअसल, कमलजीत सिंह भाटिया जालंधर के दिग्गज नेता माने जाते हैं। वह जालंधर का एक जाना-माना चेहरा हैं। जमीनी स्तर पर उनकी अच्छी पकड़ है। कमलजीत सिंह भाटिया जालंधर के 10 साल तक लगातार सीनियर डिप्टी मेयर रहे हैं। जहां ऐसे में उनके आम आदमी पार्टी में आने से AAP को फायदा पहुंचेगा। बतादें कि, कमलजीत सिंह भाटिया के साथ-साथ उनके कई करीबी और समर्थक भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

यह पढ़ें- पंजाब में नामी बिल्डर गिरफ्तार; विजिलेंस ने मोहाली से पकड़ा, पूर्व CM का करीबी, एक्शन की पूरी रिपोर्ट पढ़ें