Ram Mandir Ayodhya : आखिर 155 देशों की नदियों के पानी से हुआ राम लला का जलाभिषेक, देखें ऐतिहासिक नज़ारा
- By Sheena --
 - Monday, 24 Apr, 2023
 
                        Jalabhishek of Ram Temple in ayodhya with water from holy rivers of 155 countries
Ram Mandir Ayodhya : उत्तर प्रदेश के प्रभु श्री राम मंदिर के जलाभिषेक के लिए 155 देशों व नदियों का जल अयोध्या पहुंचा। आर.एस.एस के प्रचारक इंद्रेश अपने सहयोगियों के साथ लेकर पहुंचे अयोध्या जहां ढ़ोल नागढ़ो के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जल से प्रभु श्री राम लला के मंदिर परिसर और चौखट का जलाभिषेक किया गया। विभिन्न देशों के राजदूतों की उपस्थिति में राम जन्मभूमि में भगवान राम के दरबार के समक्ष 155 कंटेनर पानी चढ़ाया गया। इस दौरान 40 से अधिक देशों के अनिवासी भारतीयों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।
यह ओसीडी (OCD) क्या है?
इतने राज्यों के राजदूतों ने लिया भाग 
155 देशों से जल लाने का काम आज से नहीं 3 साल पहले यानी की 2020 में ही शुरू किया गया था। अब जब दुनिया भर के 155 देशों का जल इकट्ठा हो गया है तो अब रामजन्म भूमि का जलाभिषेक किया गया है। आपको बतादें कि फिजी, मंगोलिया, डेनमार्क, भूटान, रोमानिया, हैती, ग्रीस, कोमोरोस, काबो वर्डे, मोंटेनेग्रो, तुवालु, अल्बानिया और तिब्बत के राजनयिकों ने राम मंदिर में इस ऐतिहासिक जलाभिषेक में भाग लिया। इसके अलावा भूटान, सूरीनाम, फिजी, श्रीलंका और कंबोडिया जैसे देशों के प्रमुखों ने भी इस कार्य के लिए शुभकामनाएं भेजीं। 

कार्यक्रम में शामिल हुए सेंकडो लोग 
सैकड़ों राम भक्त कार्यक्रम में शामिल होनें के लिए अयोध्या पहुंचे। रामकथा भवन कार्यक्रम स्थल जहां नौ वैदिक ब्राह्मण द्वारा पवित्र नदियों के जल की पूजन अर्चन की जाएगी साथ ही संतो की संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें देश विदेश के प्रवासी हुए शामिल हैं। जिसके बाद राम मंदिर परिसर पहुंच कर मंदिर की चौखट व परिसर का जलाभिषेक किया गया। अयोध्या के लिए ये एक ऐतिहासिक उत्सव मना जा रहा है। पहली बार राम मंदिर का जलाभिषेक 155 देश के जल से राम लला के मंदिर परिसर वा चौखट का जलाभिषेक किया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किया गया था 
धार्मिक नगरी अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किया गया। उसी समय भाजपा के पूर्व विधायक व दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ विजय जॉली ने ये व्रत कर लिया था की वो विश्व भर की नदियों के जल को भारत में एकत्रित कर राम मंदिर का जलाभिषेक सम्पन्न हुआ। 20 अगस्त 2020 से विजय जौली जल को एकत्रित करने में जुट गए और 31 महीनों के प्रयास के बाद उन्हें सफलता मिली। पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों के जल भी इसमें शामिल हैं।