Chandigarh New DGP: IPS पुष्पेंद्र कुमार को चंडीगढ़ DGP का चार्ज; मई में दिल्ली से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ पुलिस के IG बने थे
BREAKING
हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारी; PGI पोस्टमॉर्टम हाउस के पास सुसाइड से हड़कंप, बताया जा रहा यह कारण हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक्सटेंशन; कार्यकाल बढ़ाया गया, सिफारिश पर केंद्र सरकार की मंजूरी, इसी 30 जून को रिटायरमेंट IPS पुष्पेंद्र कुमार को चंडीगढ़ DGP का चार्ज; मई में दिल्ली से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ पुलिस के IG बने थे, गृह मंत्रालय ने की नियुक्ति साड़ी-ब्लाउज और मंगलसूत्र पहने पकड़ा गया बदमाश; पुलिस से बचने के लिए महिला बना, घूंघट के अंदर से इशारा कर चकमा देता रहा ईरान पर इजरायल का बड़ा साइबर अटैक; टीवी पर महिलाओं के वीडियो चलाए गए, जंग के बीच इजरायली टीम ने सैटेलाइट सिग्नल को किया हैक

IPS पुष्पेंद्र कुमार को चंडीगढ़ DGP का चार्ज; मई में दिल्ली से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ पुलिस के IG बने थे, गृह मंत्रालय ने की नियुक्ति

IPS Pushpendra Kumar Gets Additional Charge As DGP Chandigarh

IPS Pushpendra Kumar Gets Additional Charge As DGP Chandigarh

Chandigarh New DGP: IPS पुष्पेंद्र कुमार को चंडीगढ़ का नया DGP बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुष्पेंद्र कुमार को कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्त किया है। गृह मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि, कुमार एडीशनल चार्ज के तौर पर चंडीगढ़ DGP का पद अगले आदेश तक संभालेंगे।

चंडीगढ़ DGP का पद आईपीएस राजकुमार सिंह के दिल्ली तबादले के बाद खाली चल रहा था। सिंह को अप्रैल में सुरेंद्र यादव के तबादले के बाद चंडीगढ़ का कार्यवाहक DGP बनाया गया था। राजकुमार सिंह तब चंडीगढ़ आईजी थे.

पुष्पेंद्र कुमार 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी

अब चंडीगढ़ DGP बने पुष्पेंद्र कुमार एजीएमयूटी कैडर 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस पुष्पेंद्र कुमार वर्तमान में चंडीगढ़ के IG हैं। वह मई में दिल्ली से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ पुलिस के IG बने थे। कुमार ने उस समय चंडीगढ़ आईजी राजकुमार सिंह की जगह ली थी।

पुष्पेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस के नए आईजी का पदभार पिछले महीने जून में ही संभाला था। चंडीगढ़ आने से पहले पुष्पेंद्र कुमार दिल्ली पुलिस में पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। कुमार ने कई अहम पदों पर अपनी सेवा दी है।

IPS Pushpendra Kumar Gets Additional Charge As DGP Chandigarh

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी