BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

mata20

चंडीगढ़।  Sant Nirankari Mission: सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद सेइस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' का आयोजन दिनांक 21 जून, 2022 को संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा अपनी-अपनी शाखाओं में खुले स्थानों एवं पार्को में आयोजित किया जायेगा, जिसका आरम्भ प्रात: 6 बजे से होगा। चंडीगढ़ में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' का आयोजन रोकगार्डन में होने जा रहा है चंडीगढ़ प्रशासन के अनुरोध पर इसके प्रबन्ध के लिए संत निरंकारी मिशन के चंडीगढ जोन से लगभग 150 सेवादल मैम्बर इसमें हिसा लेगें।

  
  चंडीगढ़ में संत निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 30-ए सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योगा किया जाऐगा 

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन (संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा) द्वारा वर्ष 2015 से ही योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा के निर्देशन में संपूर्ण भारतवर्ष में किया जायेगा। 
सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर अपने विचारों में यही फरमाते है कि आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ हमें शारिरिक एवं मानसिक रूप में स्वस्थ रहना अति आवश्यक है।

इस योग दिवस का उद्देश्य भी यही है कि सभी में एकाग्रता और सामुदायिक सामंजस्य की भावना का संचार हो जिससे कि जीवन शैली को और बेहतर एवं उत्तम ढंग से जीया जा सके।वर्तमान समय में जहाँ तनाव पूर्ण एवं नकारात्मक विचारों का प्रभाव हर व्यक्ति पर है। ऐसे समय में परमात्मा ने हमें जो यह मनुष्य तन दिया है इसकी संभाल योग के माध्यम से अपनी ज्ञानेद्रियों को जागृत करके आध्यात्मिकता से युक्त जीवन जीया जा सकता है।
योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है।

यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है।यह केवल व्यायाम रूप में नहीं अपितु यह सकारात्मक भावों को जागृत करके तनाव मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग द्वारा अपने जीवन को सहज एवं सक्रिय रूप में स्वस्थ होकर जीया जा सकता है। वर्तमान समय में तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु योग की नितांत आवश्यकता है और इस संस्कृति को विश्व के लगभग सभी देशों द्वारा अपनाया जा रहा है।