बड़ी खबर: घाटमपुर में 'अग्नि तांडव', मार्केट और घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले बुजुर्ग व्यापारी; परिवार के 4 सदस्य झुलसे

बड़ी खबर: घाटमपुर में 'अग्नि तांडव', मार्केट और घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले बुजुर्ग व्यापारी; परिवार के 4 सदस्य झुलसे

Inferno in Ghatampur—Massive Fire Engulfs Market and Home

'Inferno' in Ghatampur—Massive Fire Engulfs Market and Home

घाटमपुर:(कानपुर)। 'Inferno' in Ghatampur—Massive Fire Engulfs Market and Home, पुराना डाकखाना रोड स्थित एक मार्केट में भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यापारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, उनके बेटे, बहू, नाती और भतीजी झुलस गए। झुलसे लोगों को घाटमपुर सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया। दमकल के साथ ही पावर प्लांट की सीआईएसएफ की गाड़ियों ने पहुंचकर चार घंटे में आग पर कुछ काबू पाया।


पुराना डाकखाना रोड पर 75 वर्षीय रामकिशन गुप्ता उनके भाई सत्यनारायण और राज्जनलाल अपने परिवारों के साथ रहते हैं। घर के नीचे खुद की मार्केट है, जिसमें तीनों भाइयों की कपड़े और किराना की दुकानें हैं। बताया गया कि रामकिशन की लक्ष्मी वस्त्र भंडार नाम से कपड़े की दुकान में शनिवार भोरपहर आग लगी। धुआं उठता देख रामकिशन नीचे उतर कर आए। दुकान का शटर उठाकर देखा तो लपटे और धुआं से घर भर गया। वह शोर मचाते हुए ऊपर की ओर भागे। इस दौरान घर के अन्य सदस्य भी जग गए।

देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और सभी जान बचाने के लिए छत से चढ़कर दूसरे के घरों से होते हुए निकले। लेकिन, इस दौरान रामकिशन का पता नहीं चला। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। आसपड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल जब तक आ पाती आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी और पूरे घर को चपेट में ले लिया था। तीन घंटे बाद रामकिशन का शव निकाला गया।


घर पर मौजूद थे 15 लोग

आग जिस समय लगी घर पर तीनों परिवारों के 14 लोग मौजूद थे। रामकिशन के घर पर उनकी पत्नी गोमती, बेटा हरिओम और बहू और दो नाती थे। सत्यनारायण के घर पर पत्नी और एक बेटी व दो बेटे थे। राज्जनलाल के घर पर पत्नी और दो बच्चे थे। आग से रामकिशन का बेटा हरिओम, बहू श्रेया, चार माह का पौत्र शिवार्थ और सत्यनारायण की बेटी आयुषी झुलस गई। घाटमपुर सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।