खेतों में काम कर रहे किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग, 41 की मौत, मची अफरा-तफरी…

खेतों में काम कर रहे किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग, 41 की मौत, मची अफरा-तफरी…

Burkina Faso Attack

Burkina Faso Attack

औगाडौगौ (बुर्किना फासो)। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Faso ) के बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में किसानों पर कुछ हमलावरों ने हमला किया। इसमें करीब 41 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। इस बात की जानकारी बोउकल डु मौहौन क्षेत्र के गवर्नर ने दी है।

हमलावारों ने की अंधाधुंध फायरिंग (The attackers fired indiscriminately)

गवर्नर बाबो पियरे बासिंगा ने हमले को "कायरतापूर्ण और बर्बर" बताया है। उन्होंने बयान में कहा कि हमला शाम करीब पांच बजे उस समय हुआ जब किसान मोहौन नदी के किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चरमपंथियों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।

28 अप्रैल को हुए हमले में 33 सैनिकों की मौत (33 soldiers died in the attack on 28 April)

बुर्किना फासो में इससे पहले 28 अप्रैल को भी एक सैन्य टुकड़ी पर हमला हुआ था। इसमें 33 सैनिकों ने जान गवां दी थी जबकि, 12 घायल हो गए थे। बता दें, बुर्किना फासो उन पश्चिम अफ्रीकी देशों में से एक है जहां हिंसक इस्लामी विद्रोह से चल रहा है। पिछले आठ सालों में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ गई हैं और हजारों लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन से अधिक नागरिक विस्थापित हुए हैं।

दरअसल, देश में पिछले साल सेना ने दो बार तख्तापलट किया था। अब सेना की तरफ से धमकी दी जा रही है कि देश का नियंत्रण अपने पास ले लिया जाएगा। 2012 से इस क्षेत्र में लगभग हिंसा की घटनाएं देखी जा रही हैं। हिंसा बाद में पड़ोसी बुर्किना फासो और नाइजर में फैल गई और पूरे इलाके को अस्थिर कर दिया।

यह पढ़ें:

Imran Khan को बड़ी राहत, अल-कादिर ट्रस्ट केस में 2 हफ्ते की बेल, बाकी मामलों में गिरफ्तारी पर रोक

इटली के मिलान में जोरदार धमाका, कई गाड़ियां जलकर हुईं खाक

Super Baby: कुदरत का माने या साइंस का करिश्मा ! देखें पहली बार 3 लोगों के DNA से पैदा हुआ अद्भुत बच्‍चा, नहीं होगी कोई बीमारी