मिनर्वा अकादमी एफसी ने जीती चौथी स्टेट फुटसल क्लब चैंपियनशिप

मिनर्वा अकादमी एफसी ने जीती चौथी स्टेट फुटसल क्लब चैंपियनशिप

Minerva Academy FC Wins 4th State Futsal Club Championship

Minerva Academy FC Wins 4th State Futsal Club Championship

चंडीगढ़, 4 जून, 2026: मिनर्वा अकादमी एफसी ने चौथी स्टेट फुटसल क्लब चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में टीम ने पीआईएस एफए को 7-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पूरे टूर्नामेंट में मिनर्वा की टीम अपराजित रही और औसतन प्रति मैच सात गोल दागते हुए अपनी आक्रामक खेल शैली का शानदार प्रदर्शन किया।
मिनर्वा ने अभियान की शुरुआत इंटरनेशनल एफसी पर 7-3 की जीत से की। इसके बाद पंजाब टाइगर्स एफसी को 7-4 और शेरगिल एफसी को 7-5 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम ने ओवरटाइम फुटबॉल अकादमी को 7-5 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
खिताबी मुकाबले में पीआईएस एफए ने पहले हाफ में 2-3 की बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में मिनर्वा ने दमदार वापसी करते हुए लगातार पांच गोल दागे और मुकाबला 7-3 से अपने नाम कर लिया।
मिनर्वा अकादमी एफसी ने पूरे टूर्नामेंट में पांच मैचों में कुल 35 गोल किए। इस जीत के साथ क्लब ने अपनी उपलब्धियों में एक और प्रतिष्ठित खिताब जोड़ लिया और देश की अग्रणी फुटबॉल अकादमियों में अपनी मजबूत पहचान को और पुख्ता किया।